🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

सभी ग्राम पंचायतों के लिये प्रवासी श्रमिकों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य

👤
prativad
👁 1152 व्यूज
📍 भोपाल
सभी ग्राम पंचायतों के लिये प्रवासी श्रमिकों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य
25 अप्रैल 2023। राज्य सरकार ने अब सभी ग्राम पंचायतों में उसके सचिव द्वारा प्रवासी श्रमिकों की जानकारी एक रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है।

इस संबंध में पंचायत संचालक अमरपाल सिंह ने सभी जिला कलेक्टरों एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के अंतर्गत बने मप्र ग्राम पंचायत सचिव की शक्तियां तथा कृत्य नियम 1999 के नियम चार में प्रावधानित है कि ग्राम पंचायत से रोजगार की तलाश में प्रवास करने वाले व्यक्तियों की जानकारी ग्राम पंचायत सचिव रखेगा। इसलिये उक्त प्रावधानुसार प्रवासी श्रमिकों की जानकारी का रजिस्टर निर्धारित प्रारुप में प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनिवार्य रुप से संधारित किया जाये। इस रजिस्टर में प्रवासी श्रमिक का नाम व पता, उम्र, उसका आधार नंबर, जिले एवं प्रदेश से बाहर प्रवास का स्थान, प्रवासकाल के रोजगार का विवरण, प्रवास की अवधि, प्रवास हेतु प्रस्थान की तिथि तथा प्रवास से वापस आने की तिथि दर्ज की जाये।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :