🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्यप्रदेश में ई-कामर्स पर प्रवेश कर 6 प्रतिशत हुआ

👤
वेब डेस्क
👁 17800 व्यूज
📍 भोपाल
मध्यप्रदेश में ई-कामर्स पर प्रवेश कर 6 प्रतिशत हुआ
राजपत्र में अधिसूचना जारी



29 सितम्बर 2016, प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग ने ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शॉपिंग पर खरीदे गये माल पर 6 प्रतिशत की दर से प्रवेश-कर लगाये जाने संबंधी अधिसूचना जारी की है।



वित्त मंत्री जयंत मलैया ने इस वर्ष के बजट भाषण में ई-कॉमर्स पर प्रवेश कर लगाये जाने संबंधी घोषणा की थी। इसी के पालन में यह अधिसूचना जारी की गयी है। ई-कॉमर्स पर 6 प्रतिशत प्रवेश-कर व्यवस्था एक अक्टूबर, 2016 से लागू हो जायेगी। प्रदेश के व्यापारी संघों ने भी इस संबंध में माँग की थी। राज्य सरकार ने प्रवेश-कर अधिनियम धारा-3 'ब' में संशोधन किया है। प्रवेश-कर संग्रहण का दायित्व संबंधित कोरियर एजेंट और कॉमर्स कम्पनी को सौंपा गया है।
Tags :