🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

नवाज शरीफ को हम बताएंगे मोदी को कैसे देना है जवाब - इमरान

👤
Digital Desk
👁 18421 व्यूज
📍 लाहौर
नवाज शरीफ को हम बताएंगे मोदी को कैसे देना है जवाब - इमरान


बुधवार की देर रात नियंत्रण रेखा पार कर गुलाम कश्मीर में भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक में दो पाकिस्तानी सेना के मारे जाने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरपर्सन इमरान खान ने कहा कि वह 'रायविंड मार्च' में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देंगे।



पाकिस्तानी मीडिया डॉन की खबर के मुताबिक, गुरूवार को संवाददाताओं से इमरान खान ने कहा, "पहले मुझे नवाज शरीफ को संदेश देना था लेकिन कल मैं प्रधानमंत्री मोदी को संदेश दूंगा।" उन्होंने इसके आगे कहा कि एलओसी की घटना के बावजूद वह अपना पहले से तय मार्च करेंगे।



पीटीआई की अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार के मार्च में पूरे पाकिस्तान से लोगों को आकर अपनी एकता का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं नवाज शरीफ को यह दिखाऊंगा कि कैसे मोदी को जवाब दिया जाना चाहिए।" इमरान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश चलाने के लिए असक्षम बताते हुए कहा, "जनरल राहिल शरीफ ही राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।"
Tags :