🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा फैसला

👤
prativad
👁 861 व्यूज
📍 भोपाल
सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा फैसला
24 मई 2023। मध्यप्रदेश के करीब 4 लाख अधिकारी और कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। ये खबर उनको मायूस कर सकती है जो अपना ट्रांसफर मनचाही जगह कराने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला लिया है कि इस साल चुनाव के चलते अब तबादलों से बंदिश नहीं हटाई जाएगी। नई तबादला नीति का मसौदा भी फिलहाल टाल दिया है। लेकिन शिक्षा विभाग में एक तय सीमा में शिक्षकों के तबादले किए जा सकते हैं। अन्य विभागों में तबादलों पर रोक जारी रहेगी।

मध्यप्रदेश में लंबे समय से कर्मचारी नई तबादला नीति का इंतजार कर रहे हैं। इसका मसौदा भी तैयार हो चुका था, पर अब इसे कैबिनेट में नहीं लाया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि तीन साल से जमे अधिकारी- कर्मचारियों को बदला जाए। इससे बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी प्रभावित होंगे। ऐसे में फिलहाल तबादलों से प्रतिबंध हटाना उचित नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कैबिनेट की बैठक के बाद अनौपचारिक चर्चा में अपने मंत्रियों से कहा कि ये चुनावी साल है, लिहाजा तबादलों से बैन हटाना ठीक नहीं है। तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने मंत्रियों से कहा कि कुछ जिलों से भ्रष्टाचार की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं। इन जिलों में प्रभारी मंत्री खुद जाएं और इस तरह की शिकायते खुद देखें। साथ ही संबंधित अधिकारी - कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई करें।

शिक्षा विभाग में चुनिंदा ट्रांसफर संभव : वहीं, शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया था लेकिन लेकिन सीएम शिवराज के ऐलान के बाद अब नए सिरे से इस पर विचार होगा। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो टीचर्स के ट्रांसफर को लेकर जल्द फैसला ले लिया जाएगा। हो सकता है कि 20 जून के बाद तबादले की प्रक्रिया शुरू की जाए। लेकिन एक तय सीमा में ही तबादले होंगे। एमपी सरकार ने पिछले साल स्कूल शिक्षा विभाग की नई ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दी थी। यह व्यवस्था इस साल 2023-24 से लागू होना थी, इसके तहत शिक्षा विभाग में सभी संवर्गों के लिए स्थानांतरण प्रक्रिया 31 मार्च से 15 मई के बीच पूरी करना थी, लेकिन वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने की प्रक्रिया के कारण स्थानांतरण प्रक्रिया में देर हो गई है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :