🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

भोपाल के भेल क्षेत्र में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है लव जिहाद, पुलिस मौन, रहवासी परेशान

👤
prativad
👁 2972 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल के भेल क्षेत्र में धीरे-धीरे पैर पसार रहा है लव जिहाद, पुलिस मौन, रहवासी परेशान
25 मई 2023। भेल क्षेत्र में धीरे-धीरे लव जिहाद पैर पसार रहा है। खास बात यह है कि ऐसे मामलों में पुलिस बेखबर है। रहवासी परेशान हो रहे हैं। शिकायत करने पर पुलिस कोई सख्त कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामला अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है। अयोध्या बायपास रोड स्थित भवानी धाम कॉलोनी फेस-2 के एक आवास में रह रही छात्र-छात्राओं का सामने आया। रहवासी भीकम सिंह बघेल का कहना है कि देर रात तक कुछ युवक-युवती उक्त आवास में मटरगश्ती करते नजर आते है। बुधवार की सुबह कॉलोनी के लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। काफी बहस के बाद पुलिस थाना अयोध्या नगर में शिकायत भी की गई। पुलिस के सब इंस्पेक्टर श्री यादव जब तक घटना स्थल पर पहुंचे तब तक आवास में रहने वाले सभी लोग भाग खड़े हुए। दूरभाष पर मकान मालिक को बताया तो वह भी न थाने पहुंंचे न आवास। उस पर सब इंस्पेक्टर यादव का कहना था कि रहवासी लिखित में शिकायत करें जबकि स्थानीय रहवासियों के मुताबिक मामला लव जिहाद से जुड़ा हुआ है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया न तो आरोपी पकड़े गए और नहीं मकान मालिक पर कोई कार्रवाई हुई। इसको लेकर स्थानीय रहवासियों में असंतोष व्याप्त है। इस संबंध में अयोध्या नगर थाना प्रभारी निलेश अवस्थी का कहना है कि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। बड़ी बात यह है कि रहवासी क्षेत्र में आवासीय भवन को कामर्शियल उपयोग कर रहे भवन मालिक से न तो कामर्शियल दर पर नगर निगम टैक्स वसूल कर रहा है और नहीं संबंधित थाना आवासों में रह रहे छात्र-छात्राओं का पुलिस वेरिफिकेशन कर रहे है। यह लोग कौन है कौन नहीं? इसकी जांच करने की पुलिस को फुर्सत ही नहीं ऐसे एक नहीं दर्जनों आवासों में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :