🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

जबलपुर, छिन्दवाड़ा एवं बालाघाट के कृषकों की जानकारी इरीगेशन रेवेन्यु माड्यूल में एक साल बाद भी दर्ज नहीं हो पाई

👤
prativad
👁 923 व्यूज
📍 भोपाल
जबलपुर, छिन्दवाड़ा एवं बालाघाट के कृषकों की जानकारी इरीगेशन रेवेन्यु माड्यूल में एक साल बाद भी दर्ज नहीं हो पाई
26 मई 2023। राज्य के जल संसाधन विभाग के अंतर्गत तीन संभागों हिरन संभाग जबलपुर, वैनगंगा बालाघाट एवं संभाग छिन्दवाड़ा ने एक साल बीतने के बाद भी मैप आईटी द्वारा विकसित इरीगेशन रेवेन्यु माड्यूल में अभी तक सभी कृषकों की उनके मोबाईल नंबरों सहित जानकारी दर्ज नहीं की है। इस पर इन तीनों जलसंसाधन संभागों के कार्यपालन यंत्रियों को हिदायत दी गई है उनका यह कार्य खेदजनक है और वे फीडिंग का यह कार्य एक सप्ताह में करें अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि उक्त ऑनलाईन माड्यूल में जानकारी दर्ज होने पर जल कर की राशि संबंधित कृषक के खाते में प्रदर्शित की जाती है और कृषक ऑनलाईन इसे जमा भी कर सकते हैं।

अभी यह है स्थिति :
संभाग छिन्दवाड़ा के अंतर्गत कन्हरगांव जलाशय क्षेत्र में कृषक संख्या 3926 है जबकि 2372 की जानकारी दर्ज की गई है तथा फीडिंग का प्रतिशत 60.42 है। संभाग वैनगंगा बालाघाट के अंतर्गत नहलेसर्रा जलाशय क्षेत्र में कृषकों की संख्या 8576 है और 5690 की जानकारी दर्ज की गई है जोकि 66.35 प्रतिशत है7 इसी संभाग के अंतर्गत जमुनिया जलाशय क्षेत्र में कृषकों की संख्या 3717 है और फीडिंग 3360 कृषकों की है जोकि 90.40 प्रतिशत है। जबलपुर के हिरन संभाग अंतर्गत मेहगांव जलाश क्षेत्र में कृषकों की संख्या 2111 है और 1757 की जानकारी दर्ज की गई है जिसका प्रतिशत 83.23 है। इसी संभाग में बरनू जलाशय क्षेत्र में कृषक संख्या 3440 है और 2911 कृषकों की जानकारी दर्ज की गई जोकि 84.62 प्रतिशत है। जबलपुर के इसी संभाग में मड़ई जलाश क्षेत्र में कृषकों की संख्या 2295 है जिसमें से 2338 की जानकारी दर्ज की है जिसका प्रतिशत 97.52 है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :