🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मप्र में बनेगी नई नीति

👤
prativad
👁 2016 व्यूज
📍 भोपाल
इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन के लिए भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मप्र में बनेगी नई नीति
26 मई 2023। मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के संचालन के लिये नई नीति बनेगी। इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2019 में संशोधन कर इसे फिर से लागू किया जाएगा। मौजूदा समय में ई-वाहनों को लेकर कई बदलाव हुए हैं। नई जरूरतों को देखते हुए पहले की नीति में बदलाव की जरूरत है।

राज्य सरकार ने नीति को नए रूप में बनाने की कवायद शुरू कर दी है। जून में विशेषज्ञों के साथ बैठक भी आयोजित की जा रही है। इस बैठक में राज्य के वाहन निर्माता, वाहन डीलर, परिवहन व्यवसायियों को बुलाया जा रहा है। उनसे मुलाकात कर नई नीति के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। इन्हीं सुझावों के आधार पर नीति का प्रारूप तय किया जाएगा।

परिवहन विभाग को लेकर निर्देश स्पष्ट नहीं, इलेक्ट्रिक बसें शुरू नहीं हो रही हैं
परिवहन विभाग को लेकर नीति में स्पष्टता नहीं होने से इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को परेशानी होती है। नियमों में कुछ हद तक ढील दी गई है। लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा है। कई परिवहन कंपनियां मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसें और मालवाहक वाहन चलाना चाहती हैं, लेकिन परिवहन विभाग से अनुमति मिलने में दिक्कतों के कारण इलेक्ट्रिक बसों और भारी वाहनों का संचालन मध्य प्रदेश में शुरू नहीं हो सका। इन ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने राज्य सरकार को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने का ऑफर भी दिया है।

मध्यप्रदेश में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नई नीति बनेगी
भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। हालांकि यह गाइड लाइन भी वर्ष 2022 के लिए है, लेकिन वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार भारत सरकार की इस गाइड लाइन का अध्ययन कर रही है। उसी के अनुसार मध्यप्रदेश की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति का प्रारूप तैयार किया जाएगा।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :