🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

पलाश रेसीडेंसी सहित म.प्र. पर्यटन की 12 यूनिट्स ने जीता ट्रिप एडवाइजर्स ट्रेवलर्स च्वाहइस का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

👤
prativad
👁 1102 व्यूज
📍 भोपाल
पलाश रेसीडेंसी सहित म.प्र. पर्यटन की 12 यूनिट्स ने जीता ट्रिप एडवाइजर्स ट्रेवलर्स च्वाहइस का अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड
1 जून 2023। विश्‍व विख्‍यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्‍था "ट्रिप एडवाइजर" U.S. (यूनाइटेड स्‍टेट ऑफ अमेरिका) के ट्रैवलर्स च्‍वाइस अवॉर्ड-2023 में मध्‍यप्रदेश राज्‍य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों ने ट्रिप एडवाइजर्स एनुअल ट्रैवलर्स च्‍वाइस अवार्ड जीता है। निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी भोपाल, बघीरा जंगल रिसॉर्ट मोचा, बायसन रिसॉर्ट मढ़ई, कलचुरी रेसीडेंसी जबलपुर, रॉक एण्‍ड मनोर पचमढ़ी, चंपक बंगलो पचमढ़ी, ग्‍लेन व्‍यू पचमढी, होटल अमलतास पचमढ़ी, शीशमहल ओरछा, व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज़ बांधवगढ़ एवं तानसेन रेसीडेंसी ग्‍वालियर को अवॉर्ड मिला है। वहीं निगम की ओरछा स्थित इकाई बेतवा रिट्रीट ने संस्‍था का "बेस्‍ट ऑफ बेस्‍ट" अवार्ड 2023 जीता है।

प्रबंध संचालक श्री सिंह ने निगम की इकाइयों को विश्‍व स्‍तरीय अवार्ड प्राप्‍त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विषय न केवल मध्‍यप्रदेश पर्यटन अपितु संपूर्ण मध्‍यप्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इकाईयों को सम्‍मान जनक स्‍थान तक पहॅुचाने में इकाईयों के सभी वरिष्ठ प्रबंधकों के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन के साथ सभी कर्मचारियों का सर्वाधिक योगदान है। उन्होंने निगम परिवार की ओर से मध्‍यप्रदेश आने वाले सभी पर्यटकों को भी वोटिंग करने के लिए धन्‍यवाद व आभार व्‍यक्‍त किया।

"ट्रिप एडवाइजर" कम्‍पनी संपूर्ण विश्‍व में विभिन्‍न स्‍थानों पर गये पर्यटकों से प्राप्‍त रिपोर्ट के आधार पर मूल्‍यांकन कर हर वर्ष यह अवार्ड प्रदान करती है। पर्यटकों की ओर से दुनियाभर के होटल, रेस्तरां और दूसरे स्थानों को दी हुई रेटिंग के आधार पर ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए चुना जाता है। दुनिया भर के पर्यटक हर साल इसमें भाग लेते हैं और अपनी पसंद के आधार पर वोटिंग करते हैं। हर कैटेगरी में दुनिया के चुनिंदा 25 शहरों, पर्यटन स्‍थलों, और होटल्‍स रेस्टोरेंट की सूची बनाकर प्रत्‍येक श्रेणी में अवार्ड की घोषणा की जाती है।

उल्लेखनीय है कि निगम की समस्त इकाईयों में पर्यटकों के ठहरने के लिए पूर्णत: सुसज्जित अतिथि कक्षों, खान-पान, मनोरंजन गतिविधियां और आरामदायक स्टे की सुविधाएं दी जाती है। पश्चिमी देशों विशेष कर फ्रांस, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, स्‍कॉटलैण्‍ड आदि के पर्यटक विश्‍व के किसी भी देश में पर्यटन पर जाने के लिए उक्‍त संस्‍था द्वारा चिन्हित स्‍थानों पूर्ण संरक्षित रात्रि विश्राम एवं खान-पान की दर, मात्रा एवं गुणवत्‍ता को विश्‍वास सहित प्राथमिकता देते हैं।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :