🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मप्र के सरकारी मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस की सीट बढ़ेंगी

👤
prativad
👁 1050 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र के सरकारी मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस की सीट बढ़ेंगी
7 जून 2023। मध्‍य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कालेजों में इस वर्ष एमडी-एमएस (स्नातकोत्तर) की दो सौ से अधिक सीटें बढ़ने की उम्मीद है। इसमें पांच कालेजों में 130 सीटें बढ़ चुकी हैं। सर्वाधिक 76 सीटें जीएमसी में बढ़ी हैं।

निजी कालेजों में पीजी की लगभग 400 सीटें बढ़ेंगी। एक जुलाई से निजी और सरकारी कालेजों में पीजी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू करने की तैयारी है। इसके पहले बढ़ी हुई सीटों की अनुमति राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से आ जाएगी।

बता दें कि राज्य सरकार ने सरकारी कालेजों में एमडी-एमएस की 433 सीटें बढ़ाने के लिए 438 करोड़ रुपये संबंधित कालेजों को दिए थे। यह राशि एनएमसी द्वारा निर्धारित बुनियादी संसाधन का मापदंड पूरा करने के लिए दी गई थी। देश भर में इस वर्ष 4058 सीटें बढ़ाने का लक्ष्य है।

पिछले वर्ष तक आठ सरकारी कालेजों में आल इंडिया कोटा मिलाकर पीजी की 838 सीटें थीं। वर्ष 2022 में जिन सरकारी कालेजोें में पीजी हो रही थी उनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, दतिया और रतलाम शामिल थे।

इस वर्ष विदिशा समेत कुछ और कालेजों में एमडी-एमएस पाठ्यक्रम शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश के आठ निजी मेडिकल कालेजों में अभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की 700 से अधिक सीटें हैं।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :