🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सरकार ने लॉन्च किया फ्री 'एंटीवायरस' एप, फोन से साफ का देगा सभी वायरस

👤
prativad
👁 2101 व्यूज
📍 भोपाल
सरकार ने लॉन्च किया फ्री 'एंटीवायरस' एप, फोन से साफ का देगा सभी वायरस
8 जून 2023। भारत सरकार के 'साइबर स्वच्छता केंद्र' जिसे बॉटनेट क्लीनिंग एंड मालवेयर एनालिसिस सेंटर के नाम से भी जाना जाता है, ने एक मुफ्त बॉटनेट डिटेक्शन और रिमूवल टूल पेश किया है। साइबर स्वच्छता केंद्र की साइट पर इस बॉटनेट रिमूवल एप की जानकारी दी गई है। यह ऐप किसी भी तरह के बॉट ऐप, मालवेयर और वायरस का पता लगाने में सक्षम है।

इस एप के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी और इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (CERT-In) की साझेदारी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ?Bot? एक तरह का मैलवेयर है और इसकी मदद से कोई हैकर आपके फोन का पूरा डाटा कॉपी कर सकता है। इस तरह के मैलवेयर और वायरस को फोन से हटाने और पहचानने के लिए सरकार ने eScan CERT-In Bot Removal एप लॉन्च किया है।

eScan CERT-In Bot Removal एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप आपको किसी गलत और स्पैम वाली साइट पर जाने से रोकेगा। इसके अलावा यह एप आपके फोन को स्कैन करके बता सकता है कि आपके फोन में वायरस या मैलवेर हैं या नहीं।

यदि आपको भी इस बात का संदेह है कि आपके फोन में वायरस या मैलवेयर हो सकते हैं तो eScan CERT-In Bot Removal या ?M-Kavach 2? एप को अपने फोन में डाउनलोड करें। यह एप आपको प्राइवेसी के लिए बेहतर सुझाव भी देता है।

एप आपको यह भी बताता है कि कौन-सा एप, माइक, कैमरा, लोकेशन, मैसेज, कॉल आदि का एक्सेस ले रहा है। एप को डाउनलोड करने के बाद आपको फुल स्कैन करना होगा। स्कैन के बाद आपको अपने फोन की स्क्रीन पर वायरस आदि की जानकारी मिल जाएगी। आप चाहें तो संदिग्ध एप को खुद ही डिलीट कर सकते हैं या यह एप भी उन्हें डिलीट कर देगा।

Tags :