🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

जांच अधिकारी न मिलने से चार अधिकारियों की कार्यवाही पेंडिंग, विमानन विभाग का मामला

👤
prativad
👁 1070 व्यूज
📍 भोपाल
जांच अधिकारी न मिलने से चार अधिकारियों की कार्यवाही पेंडिंग, विमानन विभाग का मामला
09 मई 2023। राज्य के विमानन संचालनालय के चार अफसरों के मामले जांच अधिकारी न मिलने से लटक गये हैं। इनमें वे दो पायलट भी शामिल हैं जिनसे दो साल पहले 6 मई 2021 को ग्वालियर में नया स्टेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

दरअसल विमानन संचालनालय में वर्ष 2019 में एक अनिवार्य सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर संजय सुराना, इंजीनियर मधुकांत, सीनियर पायलट कैप्टन सैयद माजिद अख्तर एवं जूनियर पायलट शिव जायसवाल के विरुध्द विभागीय जांच संस्थित है। ये दो पायलट वे हैं जिनसे ग्वालियर में स्टेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था तथा सीनियर पायलट केप्टन अख्तर इस मामले में अभी भी निलम्बित चल रहे हैं। इस जांच के लिये पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सतीश मिश्रा को नियुक्त किया गया था परन्तु कुछ ही दिनों में उन्होंने बिना जांच किये पद छोड़ दिया।

इन विभागीय जांचों के लिये विमानन विभाग ने पुन: जांच अधिकारियों का पैनल बनाकर सामान्य प्रशासन विभाग को स्वीकृति हेतु भेजा है लेकिन पिछले ढाई माह से सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पैनल में से एक अधिकारी की नियुक्ति हेतु सहमति ही नहीं दी है। विमानन विभाग ने जीएडी को जल्द सहमति देने का आग्रह भी किया है परन्तु इसके बाद भी सहमति नहीं दी गई है। जबकि जीएडी ही सभी विभागों को परिपत्र जारी कर कहता है कि वे अपनी विभागीय जांचों को जल्द निपटाये। विभागीय जांच न होने से ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त पड़े स्टेट प्लेन का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है क्योंकि उसे अब नीलामी के द्वारा यथास्थिति में बेचा जाना है।


- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :