🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

ताजा सैम्पल सर्वेक्षण के आंकड़े बता रहे मप्र में बनेगी बीजेपी सरकार

👤
prativad
👁 19079 व्यूज
📍 भोपाल
ताजा सैम्पल सर्वेक्षण के आंकड़े बता रहे मप्र में बनेगी बीजेपी सरकार
15 जून 2023। चुनावी साल में सर्वेक्षण शुरू हो जाते हैं और साथ ही कयासों का दौर शुरू हो जाता है कि ये पार्टी सरकार बनाएगी, वो पार्टी सरकार बनाएगी या किस पार्टी की सरकार बनेगी।

मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति है और पिछले एक साल में कई ऐसे सर्वे आए जिनमें आंकड़े और लोगों की संख्या नहीं दी गई।
इस चुनावी साल का यह पहला ऐसा तथ्यात्मक नमूना ओपिनियन पोल है जो 46 हजार लोगों के बीच कराया गया है।

18 दिनों में किए गए इस सैंपल सर्वे में जोनवार स्पष्ट आंकड़े दिए गए हैं, जिसमें चंबल के अलावा मध्य प्रदेश के किसी अन्य क्षेत्र से कांग्रेस आगे नहीं दिख रही है।

एक समाचार चैनल और एजेंसी द्वारा आयोजित सर्वेक्षण के अनुसार, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मामले में एक बार फिर से एक महत्वपूर्ण ओपिनियन पोल सामने आया है।

इस ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में पांचवी बार भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है और कांग्रेस फिर से सत्ता से बाहर जाती दिखाई दे रही है।

24 मई 12 जून 2023 के बीच 46 हजार लोगों के बीच किए गए इस ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा 45 फीसदी वोटों के साथ 119 से 129 सीटों के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है।

वहीं राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 39 फीसदी वोटों के साथ 94 से 104 के बीच सीटें जीत सकती है। राज्य के दूसरे दलों और निर्दलियों को 16 फीसदी वोट के साथ चार से नौ सीटें मिलने का अनुमान है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के लिए 116 सीटों की दरकार हर पार्टी को होती है।

इस ओपिनियन पोल में संभागवार और अंचलवार भी आंकड़े दिए गए हैं।

इस पोल के क्षेत्रवार आंकड़ों पर गौर करें तो पहले महाकौशल में विधानसभा की 49 सीटें आती हैं, यहां 47 फीसदी वोट के साथ भाजपा द्वारा 23 से 28 सीटें जीतने का अनुमान है।

वहीं कांग्रेस को 41 फीसदी के वोट के साथ 20 से 25 सीटें जीतने का अनुमान है। वहीं अन्य पार्टियां और राजनीतिक दल 12 फीसदी वोट के साथ 1 सीट जीत सकते हैं।

वहीं अगर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की बात करें तो यहां की 34 सीटों में से भाजपा को 15 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है जताया गया है। जबकि कांग्रेस के खाते में 12 से 17 सीटें आ सकती हैं।

अन्य दलों को 1 से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है.प्रदेश के मालवा ट्राइबल एरिया में 28 सीटें आती हैं। इस इलाके मंक बीजेपी को 11 से 15 सीटें मिलने का संभावना है। वहीं कांग्रेस को 12 से 17 सीटें मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस भजापा से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।अन्य पार्टियों की झोली में एक से दो सीटें आ सकती हैं।

मध्य प्रदेश के मालवा उत्तर इलाके में 63 सीटें आती हैं। यहां बीजेपी को 32 से 37 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 24 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0 से दो सीटें जा सकती हैं। वहीं अगर विंध्य क्षेत्र की बात करें तो वहां पर 56 विधानसभा सीटें आती हैं।

यहां बीजेपी 31 से 36 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 19 से 24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है और अन्य के खाते में एक से तीन सीटें आ सकती हैं।

कितने लोगों से अभिमत लिया गया
यह ओपिनियन पोल मैटराइज नाम की एजेंसी ने एक न्यूज चैनल के लिए किया है। यह ओपिनियन पोल 24 मई से 12 जून के बीच कराया गया था और इसमें 46 हजार लोगों की राय ली गई थी।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :