🔴 TRENDING NOW!
डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया एमपी के विकास के लिए 24 हजार 500 करोड़ रुपये मंजूर, जानें सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए निर्णय? नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन

एलन मस्क बोले, मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं, जैक डॉर्सी के दावे को भी किया खारिज

👤
prativad
👁 4148 व्यूज
📍 भोपाल
एलन मस्क बोले, मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं, जैक डॉर्सी के दावे को भी किया खारिज
21 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अमेरिकी दौरे के पहले दिन टेस्ला के CEO एलन मस्क से भी एक अहम मुलाकात की। बैठक के तुरंत बाद एलन मस्क ने कहा कि कंपनी निकट भविष्य में भारत में निवेश करेगी। साथ ही एलन मस्क ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का फैन हूं। न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात के बाद ट्विटर और स्पेसएक्स के CEO एलोन मस्क ने कहा कि मैं अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से संभव होते ही जल्द से जल्द टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं PM मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं । उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा करेंगे। भारत में बड़ा निवेश होने की संभावना है।




जैक डोर्सी के आरोपों पर बोलें
ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के भारत सरकार के खिलाफ लगाए गए हाल ही के आरोप पर एलन मस्क ने कहा कि, "ट्विटर के पास स्थानीय सरकारों की बात मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं तो हमें बंद कर दिया जाएगा।"
आपको बता कि कि हाल ही में जैक डॉर्सी ने दावा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान ट्विटर हैंडल्स को ब्लॉक करने के लिए कई सिफारिशें की गई थी। साथ ही यह धमकी दी गई थी कि भारत में ट्विटर के अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की जाएगी।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क ने कहा कि भारत में किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में ज्यादा संभावनाएं हैं। मस्क ने कहा कि वह अगले साल देश का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि टेस्ला जल्द से जल्द भारत में काम शुरू करेगी। मस्क ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री को उनका सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं मोदी का प्रशंसक हूं। उनके एक अच्छी मुलाकात हुई है।
Tags :