🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

यूएनओ को खून से लिखा पत्र पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें

👤
prativad
👁 20071 व्यूज
📍 धर्मशाला
यूएनओ को खून से लिखा पत्र पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें
डा. महेश यादव ने अपने खून से संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) अध्यक्ष वान की मून को एक अपील लिखी है। इस अपील में डा. महेश यादव ने यूएनओ से पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित करने की मांग की है। डॉ. महेश ने बताया कि एक राष्ट्रप्रेमी के पास खून से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता। इसलिए वह अपने खून से यह अपील लिख रहे हैं।



उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता और वहां की सेना आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में रखने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। आतंकवाद भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए खतरा है। इस खतरे से निपटने के लिए विश्व का एकजुट होना बहुत जरूरी है।



इस मौके पर मिस हिमालय चुनी गई मीना राजपूत ने भी विशेष तौर पर शिरकत की। डॉ. महेश की रक्त अपील पर सबसे पहले मीना ने हस्ताक्षर किए। मीना ने कहा कि आतंकवाद इंसानियत के लिए खतरा है। महात्मा गांधी ने हमें अहिंसा का रास्ता दिखाया है। मगर कायरता नहीं सिखाई है। अब समय आ गया है कि आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया जाए और दुनिया को इस अभिशाप से मुक्ति दिलाई जाए।
Tags :