🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 22 बीएलओ को निलंबित किया

👤
prativad
👁 1394 व्यूज
📍 भोपाल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले 22 बीएलओ को निलंबित किया
28 जून 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतदाता सूची के कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों का निर्वाहन नहीं किये जाने के फलस्वरूप 22 कर्मचारियों (बीएलओ) को मध्यप्रदेश सिविल सेवा के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 12 अप्रैल 2023 द्वारा बूथ लेवल अधिकारी के रूप में मतदाता सूची संबंधी कार्य संपादित किये जाने के लिए इन 22 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई थी। उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन हेतु अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होना आदेश की अवहेलना है। उक्त कर्मचारियों द्वारा किया गया कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3 अंतर्गत कदाचरण की श्रेणी में आने के कारण इन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा जारी आदेश अनुसार अनिल मेराल ? सहायक ग्रेड-3, रंजन कुमार सक्सेना - अनुरेखक, विपिन ठाकुर ? सहायक ग्रेड-3, परियोजना संचालनालय, लो.नि.वि.पी.आई.यू. निर्माण भवन अरेरा हिल्स भोपाल, विजय त्रिपाठी - सहायक ग्रेड-3 म.प्र. राज्य कृषि विपण बोड अरेरा हिल्स भोपाल, प्रकाश पटेल - उ.श्रे. लि., प्रकाश सावरे - उ.श्रे. लि., शत्रुधन प्रसाद तिवारी उ.श्रे. लि., मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर्यावास परिसर भोपाल, शंकर वेगा - सहा, ग्रेड-2 आदिम जाति कल्याण विभाग सतपुड़ा भवन, मनोज राज- सहा. ग्रेड-3 आर्थिक एवं सांख्यिकी संचा. विन्ध्याचल भवन, हरदेव सिंह - सहायक ग्रेड-1 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, विजय मिढोरे सहायक ग्रेड-3 मनोज कुमार राठौर - सहायक ग्रेड-3, संतोष कुमार कुशवाह - सहायक ग्रेड-3, कार्यालय संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग विंध्याचल भवन भोपाल, श्रीमति अन्सी वर्गीस - सहायक ग्रेड-2, राजकुमार वर्मा - सहायक ग्रेड-2, योगेश सरवैया - सहायक ग्रेड-3, आयुक्त हथकरघा संचालनालय भोपाल, रमेश शर्मा - सहायक ग्रेड-3, सौरभ दुबे - सहायक ग्रेड-3, श्याम सिंह भदौरिया - सहायक ग्रेड-3, राजेन्द्र सिंह - सहायक ग्रेड-2, शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय कलिया सोत डेम के पास भोपाल, को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 152 ? द क्षिण पश्चिम नियत किया गया है ।

इसी प्रकार जगदीश यादव- सहायक ग्रेड-3,शासकीय नवीन महाविद्यालय खटलापुरा और विजय कुमार पाटिल सहायक ग्रेड-3,जिला रोजगार कार्यालय ईदगाह हिल्स भोपाल को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 150- भोपाल उत्तर नियत गया है। निलंबन अवधि में संबंधित को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :