🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है ?शिवराज सिंह

👤
Digital Desk
👁 18066 व्यूज
📍 भोपाल
अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है ?शिवराज सिंह
एक अक्तूबर नियंत्रण रेखा के पार लक्ष्यभेदी हमलों :सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि मोदी का '56 इंच का सीना' अब फूल कर 100 इंच का हो गया है।



यहां एमएसएमई सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में चौहान ने कहा, "अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।" "हमारी वृद्धि दर चीन से अधिक है। आप सभी ने हाल ही में मजबूत भारत का उदाहरण देखा है। सेना को मेरी बधाई। नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।" उन्होंने कहा कि अब एक 'नये भारत' का उदय हुआ है और मध्य प्रदेश भी इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय राज्यमंत्री हरिभाई पर्थीभाई चौधरी एवं गिरिराज सिंह भी इस उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।



चौहान ने कहा कि एमएसएमई :कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्यम: क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है और वृहद उत्पादन के बजाय अधिक संख्या में लोगों द्वारा उत्पादन सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।





? भाषा
Tags :