🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

टीएनसीपी के जिला कार्यालय नदी से 30 मीटर एवं तालाबों से 15 मीटर के भीतर विकास अनुज्ञा नहीं देंगे

👤
prativad
👁 842 व्यूज
📍 भोपाल
टीएनसीपी के जिला कार्यालय नदी से 30 मीटर एवं तालाबों से 15 मीटर के भीतर विकास अनुज्ञा नहीं देंगे
2 जुलाई 2023। टीएनसीपी कमिश्नर मुकेश चन्द्र गुप्ता ने नई व्यवस्था करते हुये अपने जिला कार्यालयों को फरमान जारी कर कहा है कि ऐसी भूमि जो वन क्षेत्र/वृक्षारोपण क्षेत्र में स्थित हो या जिसकी ढलान 10 प्रतिशत से अधिक हो या जो किसी नाले से 9 मीटर के भीतर स्थित हो या नदी से 30 मीटर के भीतर स्थित हो या निवेश क्षेत्र के तालाबों से 15 मीटर के भीतर स्थित हो, पर विकास अनुज्ञा जारी नहीं करें।

आयुक्त ने जिला कार्यालयों से यह भी कहा है जबलपुर, देवास, पीथमपुर एवं मढ़ई निवेश क्षेत्र में कालोनी विकास हेतु आवेदित भूमि का न्यूनतम क्षेत्रफल के अंतर्गत आवेदित भूमि का क्लीयर एरिया 5 एकड़ से कम नहीं होना चाहिये। क्लीयर एरिया का अभिप्राय ऐसी भूमि से है जिस पर विकास अनुज्ञा दी जा सकती है। यदि क्षेत्र के चारों ओर पूर्व से विकसित क्षेत्र है तो ऐसे क्षेत्रों पर यह उपबंध लागू नहीं होगा। किसी पूर्व अनुमोदित कालोनी से लगी हुई भूमि का क्लीयर क्षेत्रफल न्यूनतम ढाई एकड़ होना चाहिये। उक्त न्यूनतम क्षेत्रफल की शर्त पूरी करने के लिये समस्त भूमि आवेदक के स्वामित्व की होना आवश्यक नहीं होगा। इसी प्रकार, उक्त नगरों में भण्डार भवन की अनुमति तभी दी जा सकेगी, अगर आवेदित भूमि का क्लीयर क्षेत्रफल कम से कम 2 एकड़ हो तथा उस तक पहुंचने के लिये न्यूनतम 12 मीटर चौड़ाई का मार्ग अथवा संबंधित विकास योजना में विहित न्यूनतम चौड़ाई का मार्ग उपलब्ध हो। अधिकतम निर्मित क्षेत्र 40 प्रतिशत तथा एफएआर 0.4 प्रतिशत होगा।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya<br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :