🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लोग सड़कों पर

👤
Digital Desk
👁 18993 व्यूज
📍 नई दिल्ली
पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लोग सड़कों पर
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली में रहने वाले लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन‍कारियों ने पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आइएसआइ की ज्यादतियों के खिलाफ नारे लगाए. यहां आजादी की मांग करने वाले नेताओं के साथ हुई क्रूरता और फर्जी एनकाउंटरों में उनकी मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है.



नाराज प्रदर्शनकारियों ने 'कश्मीरियों की हत्यारी पाकिस्तानी सेना', 'आईएसआई से ज्यादा वफादार कुत्ते' जैसे नारे लगाए, साथ ही प्रदर्शनकारियों ने एक अहम कश्मीरी राष्ट्रवादी नेता आरिफ शाहिद की हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग भी की. शाहिद जम्मू-कश्मीर नेशनल लिबरेशन कॉन्फ्रेंस के अध्‍यक्ष भी थे.



आपको बता दें कि शाहिद की हत्या 14 मई, 2013 को रावलपिंडी में उनके घर के बाहर कर दी गई थी. उन्हें हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया था. लोगों का आरोप है कि उनकी हत्या आइएसआइ ने कराई है. करीब 4 साल हो जाने के बाद भी जांच कोई ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची पायी है.



प्रदर्शन आरिफ शहीद एक्शन कमेटी के बैनर तले किया गया. मुजफ्फराबाद बेस्ड ऑल इंडिया नेशनल अलायंस की माने तो, पिछले दो साल में आईएसआई ने 100 से ज्यादा कार्यकताओं की हत्या करवा दी है.



खबर है कि पीओके में लोगों के जिहाद या आतंकी वारदातों में शामिल होने से इनकार करने पर उनकी हत्या कर दी जा रही है. इनके इनकार करने पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उठाकर ले जा रही है और उन्हें परेशान कर रही है. इसी के खिलाफ पीओके में अब आवाज उठनी शुरू हो गई है और पाकिस्तान का चेहना बेनाकब करने का प्रयास किया जा रहा है.
Tags :