🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भोपाल-इंदौर वंदे भारत का किराया कम होगा

👤
prativad
👁 1332 व्यूज
📍 भोपाल
भोपाल-इंदौर वंदे भारत का किराया कम होगा
6 जुलाई 2023। भारतीय रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की है। लगभग हर राज्य से इन ट्रेनों को जोड़ दिया गया है। लेकिन किराया अधिक होने के चलते यात्री वंदे भारत ट्रेनों से सफर नहीं कर पा रहे हैं। जिसे देखते हुए रेलवे विभाग भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर चलने वाले वंदे भारत ट्रेनों का किराया कम करने जा रही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए यह खबर खुश करने वाली है। इस ट्रेन में कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को जल्द ही कम किराया चुकाना होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने इसका किराया घटाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि भोपाल से इंदौर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 670 रुपए तक हो सकता है। इसी तरह भोपाल से जबलपुर चलने वाले वंदे भारत के किराए में कमी हो सकती है।

इसलिए घटाना पड़ रहा किराया: रेल मंत्रालय ने भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की है। लेकिन इन दोनों ही ट्रेनों के लिए पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल रहे हैं। भोपाल से इंदौर वंदे भारत में 6 जुलाई को एसी चेयरकार की 334 सीटें खाली रहीं। इसी तरह 7 जुलाई को 336, 8 जुलाई को 373 सीटें उपलब्ध हैं। भोपाल-जबलपुर वंदे भारत में 7 जुलाई को 320, 8 जुलाई को 370 सीट उपलब्ध है।

नहीं मिल रहे यात्री: छोटी दूरी की इन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की लगातार कमी देखी जा रही है। इसकी एक वजह ज्यादा किराए को माना जा रहा है। इसको देखते हुए रेल मंत्रालय इनके किराए की समीक्षा का रहा है और माना जा रहा है कि कम दूरी की वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए में 30 फीसदी तक की कमी की जा सकती है।

दूरी के हिसाब से कम होगा किराया: वंदे भारत एक्सप्रेस का दूरी के हिसाब से किराया देखें तो 100 किलोमीटर तक की दूरी का किराया एसी चेयरकार का 301 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लॉस का 634 रुपए निर्धारित है। 300 किलोमीटर तक की दूरी का एसी चेयरकार का किराया 624 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1287 रुपए किराया है।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :