🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

क्रिस्प को मिली एआईसीटीई से मान्यता

👤
prativad
👁 970 व्यूज
📍 भोपाल
क्रिस्प को मिली एआईसीटीई से मान्यता
8 जुलाई 2023। मध्यप्रदेश की अग्रणी संस्था क्रिस्प को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से पोस्ट डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रोग्राम की मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता फिलहाल दो शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के लिए मिली है, जिसमें डेढ़ साल के पोस्ट डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रोग्राम की मान्यता मिली है। इसके लिए औपचारिक प्रवेश प्रक्रिया 1 अगस्त 2023 से शुरू होगी और 1 सितंबर से भोपाल परिसर में कक्षाएँ भी शुरू हो जाएंगी।

क्रिस्प मध्य प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत एक स्वशासी संस्था है। क्रिस्प अब इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, मेकाट्रोनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, सूचना प्रोद्योगिकी (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस- मशीन लर्निंग), इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एप्लीकेशन), हाई-टेक टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर एप्लीकेशन) जैसे विशेष हाई-टेक पोस्ट डिप्लोमा सर्टिफिकेट संचालित करेगा। प्रस्तावित पाठ्यक्रम उम्मीदवारों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट प्रदान करेंगे।

क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल ने एआईसीटीई को क्रिस्प का चयन करने के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि इस तरह के पाठ्यक्रम से मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए कुशल जनशक्ति तैयार होगी। यह निश्चित रूप से संस्थान के लिए बहुत अच्छी खबर है और इसके साथ ही सफलता का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। क्रिस्प पिछले 27 वर्षों से दुनिया भर में प्रमुखता हासिल कर चुका है। अब यह संस्थान तेजी से आगे बढ़ेगा। क्रिस्प के निदेशक श्री अमोल वैद्य ने बताया कि एआईसीटीई से मान्यता के बाद क्रिस्प को एफ.डी.पी, टी.ओ.टी के आयोजन और इनक्यूबेशन सेंटर, उद्योग 4.0 केंद्र स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही आईओटी, ए.आई और एम.एल जैसे भविष्योन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने में मदद मिलेगी।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, CRISP, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :