🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, सदन की कार्यवाही अनिश्‍चित काल के लिए स्‍थगित

👤
prativad
👁 1365 व्यूज
📍 भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, सदन की कार्यवाही अनिश्‍चित काल के लिए स्‍थगित
12 जुलाई 2023, 01:25 PM। मध्य प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। आदिवासी उत्‍पीड़न, महंगाई, भ्रष्‍टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी विधायकों ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। बार-बार हंगामे की स्‍थिति को देखते हुए विधानसभा अध्‍यक्ष ने दोपहर बाद सदन की कार्यवाही अनिश्‍चितकाल के लिए स्‍थगित करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही पांच दिन का मानसून सत्र महज दो दिन में ही खत्‍म हो गया। 15 जुलाई तक चलना था सदन। इस बीच अनुपूरक बजट भी हंगामे के बीच ही हुआ पारित।


विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्‍थगित। सदन 15 जुलाई तक चलना था. दूसरे दिन ही अंतिम सत्र हुआ खत्‍म। अनुपूरक बजट हंगामे के बीच हुआ पारित। कांग्रेस ने आदिवासी उत्पीड़न पर स्थगन मांगा था, जो नहीं मिला। इसके बाद हंगामा हुआ। यह देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

बता दें विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि जालिम तानाशाह सीएम शिवराज सत्र नहीं चलाने दे रहे हैं। विपक्ष की बात नहीं सुन रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि जब तक सरकार स्थगन लाकर आदिवासी मुद्दों पर चर्चा नहीं कराती, विपक्ष सदन की कार्यवाही नहीं चलने देगा।

नारेबाजी के बीच स्थगित हुआ सदन
बता दें कि सदन के दूसरे दिन विपक्ष ने आदिवासी मुद्दों को लेकर जमकर नारेबाजी की। विपक्ष की नारेबाजी बढ़ती देख स्पीकर गिरीश गौतम ने सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि सदन की कार्यवाही के दौरान बिछिया से कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने कान्हा नेशनल पार्क के कर्मचारियों को विशेष भत्ता देने की मांग उठाई.उन्होंने कहा कि गांव में कोटवार को मात्र 500-600 रुपये ही मिलते हैं। इतने पैसे में 3-4 किलो टमाटर ही आ पाता है। उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग की।

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :