🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

मप्र के अलीराजपुर एवं उमरिया वनमंडल से 57 टन महुआ लंदन निर्यात हुआ.... 66 लाख आय की आय हुई

👤
prativad
👁 1077 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र के अलीराजपुर एवं उमरिया वनमंडल से 57 टन महुआ लंदन निर्यात हुआ.... 66 लाख आय की आय हुई
14 जुलाई 2023। मध्य प्रदेश देश के अलीराजपुर एवं उमरिया वनमंडल से इस साल 57 टन फूड ग्रेड का महुआ लंदन निर्यात हुआ है जिससे कुल 66 लाख 41 हजार रुपये की आय हुई है। उमरिया वनमंडल को 24 लाख 3 हजार एवं अलीराजपुर वनमंडल को 42 लाख 38 हजार रुपये की आय हुई है।

यह निर्यात राज्य के वन विभाग की इकाई लघु वनोपज संघ ने किया है। संघ महुआ का संग्रहण न्यूनतम समर्थन मूल्य 35 रुपये प्रति किलो में करता है परन्तु उसने लंदन में निर्यात 110 रुपये प्रति किलो में किया है। इससे उक्त दोनों वनमंडल के महुआ संग्राहकों को तीन गुना मुनाफा हुआ है।

यह प्रक्रिया अपनाई :
लघु वनोपज संघ ने उक्त दोनों वनमंडलों में नेट के माध्यम से महुआ से महुआ संग्रहण कराने का प्रशिक्षण दिया। संग्राहकों ने महुआ के पेड़ के नीचे ग्रीन नेट सुरक्षित ऊंचाई पर बांधे, स्वच्छता के साथ नेट से महुआ बीना एवं सूखे स्थान पर फूल सुखाने एवं पॉलीसेव बैग्स में रखवाया। ज्ञातव्य है कि ग्रीन नेट के द्वारा संग्रहित महुआ के फूल मिट्टी तथा खरपतवार रहित होते हैं। इस प्रकार, गुणवतापूर्ण महुआ संग्रहण करने से उनकी बाजार में अच्छी कीमत भी मिलती है। लघु वनोपज संघ ने इन दोनों वनमंडलों के संग्रहित महुआ का जैविक प्रमाणीकरण भी करवाया। यह प्रमणीकरण एमपी स्टेट आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेन्सी से करवाया गया। लंदन में निर्यात किये गये इस महुआ का उपयोग महुआ चाय, निब्स, प्रोटीन बार और चॉकलेट के उत्पादन में किया जायेगा। स्वयं लघु वनोपज संघ ने महुआ से लड्डू एवं बिस्कुट बनवाये हैं तथा भोपाल के बरखेड़ा पठानी स्थित अपनी इकाई में महुआ प्राश का निर्माण भी किया है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं कुपोषण दूर करने में सहायक हुआ है।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :