🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

हड़ताल पर जाने के कारण सेवा से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा

👤
prativad
👁 1134 व्यूज
📍 भोपाल
हड़ताल पर जाने के कारण सेवा से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा
14 जुलाई 2023। जनवरी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए आउटसोर्स कर्मचारियों को विद्युत वितरण कंपनियां फिर से सेवा में रखेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसके लिए निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर खेद व्यक्त किया और दोबारा ऐसा नहीं करने का विश्वास भी दिलाया।

आउटसोर्स कर्मचारियों ने संविलियन करने, अनावश्यक सेवा से हटाकर प्रताड़ित करने, वेतनवृद्धि न होने और दुर्घटना बीमा को लेकर हड़ताल की थी। विद्युत वितरण कंपनियों ने चेतावनी देने के बाद भी जो एक हजार 28 कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे, उनकी सेवाएं समाप्त कर दी थी।

कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से भेंट की और फिर से सेवा में रखे जाने का अनुरोध किया। इस पर उन्होंने सभी को बहाल करने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जल्द इन्हें कार्य पर रखने की कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी शनिवार से काम पर लौटेंगे।

हाई कोर्ट ने उपयंत्री की भर्ती को अंतिम निर्णय के अधीन किया
जबलपुर हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश के जरिए उपयंत्री की भर्ती को विचाराधीन याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया। इसके साथ ही राज्य शासन सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया। मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई को निर्धारित की गई है।




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya <br />
Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :