🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

विदिशा जिले में बस नदी में गिरने से 10 लोगों की मौत

👤
वेब डेस्क
👁 17986 व्यूज
📍 भोपाल
विदिशा जिले में बस नदी में गिरने से 10 लोगों की मौत
2 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में रविवार को उस वक्त बड़ा बस हादसा हो गया जब एक बस नदी में जा गिरी. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं. प्रशासन के मुताबिक मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है.



10 शव बरामद

बताया जा रहा है कि शमशाबाद से लटेरी जा रही यात्री बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी. बस के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस दौरान लगभग 10 शव भी बरामद किए गए.



बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 लोग सवार थे. प्रशासन के मुताबिक अभी भी लगभग 20 लोग लापता हैं. प्रशासन ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है. बचाए गए लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.



सीएम ने जताया दुख

घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया. उन्होने ट्वीट कर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है और वो लगातार बचाव टीम के संपर्क में हैं.













मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सहायता राशि के तौर पर 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज के भी निर्देश दिए हैं.



गृहमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शमशाबाद में हुए बस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त घटना की जांच करेंगे और 24 घंटे में रिपोर्ट देंगे. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
Tags :