🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

असम से 20 जंगली भैंसे मध्य प्रदेश आयेंगे

👤
prativad
👁 1083 व्यूज
📍 भोपाल
असम से 20 जंगली भैंसे मध्य प्रदेश आयेंगे
17 जुलाई 2023। देश के असम राज्य के जंगलों से पहले चरण में 20 जंगली भैंसे मप्र के कान्हा टाईगर रिजर्व में आयेंगे। इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान असम के सीएम हिमन्ता बिश्वा सरमा को पत्र भेजा है। पत्र का यह प्रारुप वन विभाग की वन्यप्राणी शाखा ने तैयार कर भेजा है। हालांकि पिछले दिनों असम के सीएम भोपाल आये थे परन्तु उस समय वन विभाग की तैयारी न होने से शिवराज चौहान की उनसे जंगली भैंसे देने के संबंध में कोई चर्चा नहीं हो पाई थी।

उल्लेखनीय है कि कान्हा नेशनल पार्क में 40 साल पहले जंगली भैंसे पाए जाते थे। धीरे-धीरे वे विलुप्त हो गये । अब राज्य सरकार एक बार फिर राज्य के जंगलों को जंगली भैंसों से आबाद करने की कोशिश कर रही है। एशियाई जंगली भैंसों की संख्या वर्तमान में चार हजार से भी कम है। जंगली भैंसे, जो एक सदी पहले तक पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में बड़ी संख्या में पाए जाते थे, आज केवल भारत, नेपाल, बर्मा और थाईलैंड में पाए जाते हैं। वे भारत के असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं। मध्य भारत में, वे छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व और बीजापुर जिले के कुटरू में इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं। जंगली भैंसे की एक प्रजाति, जिसके सिर पर सफेद निशान होता है, पहले मध्य प्रदेश के जंगलों में भी पाई जाती थी, लेकिन अब विलुप्त हो गई है। मादा जंगली भैंसा अपने जीवनकाल में पांच बच्चों को जन्म देती है। इनका जीवनकाल नौ वर्ष का होता है। आमतौर पर मादा जंगली भैंस और उनकी संतानें झुंड में रहती हैं और नर झुंड से अलग रहती हैं। लेकिन अगर झुंड की कोई मादा गर्भधारण करने के लिए तैयार हो तो सबसे ताकतवर नर किसी दूसरे नर को अपने पास नहीं आने देता. यह नर आमतौर पर झुंड के आसपास रहता है। नर बच्चे दो साल की उम्र में झुंड छोड़ देते हैं। जंगली भैंसे अक्सर बरसात के मौसम के अंत में पैदा होते हैं।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :