🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में निरीक्षण में डायलिसिस सेवाओं में कमी, सिविल सर्जन को मिला शोकाज नोटिस

👤
prativad
👁 963 व्यूज
📍 भोपाल
जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में निरीक्षण में डायलिसिस सेवाओं में कमी, सिविल सर्जन को मिला शोकाज नोटिस
18 जुलाई 2023। गत 26 जून को राज्य स्तरीय टीम द्वारा जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल का निरीक्षण किया गया था जिसमें डायलिसिस सेवाओं में कमियां पाई गईं थीं। अब इस पर स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल की अस्पताल प्रशासन शाखा के संचालक डा. पंकज जैन ने विक्टोरिया अस्पताल के सिविल सर्जन डा. मनीष कुमार मिश्रा को शोकॉज नोटिस जारी कर तीन के अंदर जवाब मांगा है।

ये पाई गईं कमियां :
एक, विक्टोरिया अस्पताल में कुल 11 डायलिसिस मशीनें हैं जिनमें से एक अक्रियाशील पाई गई, जिसके सुधार हेतु कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही उसे नॉन रिपेयरेबल घोषित कर उसके अपलेखन की कार्यवाही की गई। पंजाबी हिन्दू एसोसियेशन एनजीओ का डायलिसिस तकनीशियन ड्रेस कोड में नहीं पाया गया।

तीन, एपेक्स किडनी एसोसियेशन एनजीओ के डायलिसिस तकनीशियन के द्वारा संधारित डेटा में विभिन्न प्रकार की अनियमिततायें पाई गईं जिसमें रोगियों के डायलिसिस सेशन की अद्यतन जानकारी भरे जाने हेतु निर्धारिम फार्म्स अनुलब्ध पाये गये।
चार, अपेक्स किडनी केयर द्वारा रोगियों के कन्सेंट प्रपत्र में पूर्ण जानकारी नहीं दी जा रही है।
पांच, फायब्रश बंडल वोल्युम यानि एफबीवी के डिसकार्डिंग लिमिट के विषय में डायलिसिस तकनीशियन को सही जानकारी नहीं थी।
छह, स्वास्थ्य मुख्यालय से भेजे गये आदेशों/सर्कुलरों की डायलिसिस नोडल अधिकारी एवं डायलिसिस इन्चार्ज को अपूर्ण जानकारी थी।
सात, आपको अस्पताल परिसर में डायलिसिस यूनिट के स्थान की जानकारी नहीं थी।
आठ, डयालिसिस हेतु भर्ती मरीज आशीष पटेल का डायलाईजर 7 बार उपयोग करने पर ही एफबीवी केवल 45 प्रतिशत ही पाया गया जिसकी कभी भी स्वत: संज्ञान लेकर जांच नहीं की गई।


- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :