🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को मिलेगी सब्सिडी, पोर्टल हुआ लाइव

👤
prativad
👁 1989 व्यूज
📍 भोपाल
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को मिलेगी सब्सिडी, पोर्टल हुआ लाइव
19 जुलाई 2023। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जिन लोगों ने 14 अक्टूबर के बाद ई-व्हीकल खरीदा है। उन्हें सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इसके लिए सरकार ने पोर्टल https://upevsubsidy.in/ को लाइव कर दिया है। वेबसाइट पर अप्लाई करने के बाद वेरिफिकेशन पूरा होते ही सब्सिडी की राशि ग्राहक के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यूपी इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एंव गतिशीलता नीति, 2022 के अंतर्गत सब्सिडी प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसके अंतर्गत सब्सिडी प्रोत्साहन योजना नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2023 तक प्रभावी रहेगी। वेबपोर्टल https://upevsubsidy.in/ पर आवेदन करना होगा। सब्सिडी का लाभ उन्हें ही मिलेगा, जिन्होंने राज्यों में ई-वाहन का क्रय और रजिस्ट्रेशन कराया है।

चार लेवल में सत्यापन
पोर्टल पर आवेदन के बाद चार स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया होगी। पहला वेरिफिकेशन डीलर के स्तर पर होगा। उसके बाद रजिस्ट्रेशन और विभाग स्तर पर सत्यापन किया जाएगा। आखिरी में टीआई सत्यापन करेंगे।

सब्सिडी के लिए अप्लाई कैसे करें?
स्टेप 1- सबसे पहले https://upevsubsidy.in/ पर लॉगइन आईडी और पासवर्ड जेनरेट करना होगा।

स्टेप 2- आवेदन में वाहन पंजीयन नंबर दर्ज करना होगा। फिर बैंक की मांगी गई जानकारी भरनी होगी।

Latest UP News, UP News, Up News In Hindi, Latest <br />
Uttar Pradesh Samachar, यूपी न्यूज़, उ प्र न्यूज़, यूपी समाचार, prativad.com


Tags :