🔴 TRENDING NOW!
अब भोपाल में हो सकेगी 10 लाख साल पुरानी पुरातात्विक चीजों की जांच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी प्राचीन सभ्यताओं में भी विज्ञान का समावेश महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च

प्रियंका गांधी के स्वागत में बीजेपी ने लगवाए पोस्टर

👤
prativad
👁 1778 व्यूज
📍 भोपाल
प्रियंका गांधी के स्वागत में बीजेपी ने लगवाए पोस्टर
21 जुलाई 2023। एमपी में प्रियंका गांधी का ऐसा स्वागत पहली बार ही हुआ होगा, जब प्रियंका गांधी से मुस्कुराने का आग्रह करते पोस्टर कांग्रेस के नहीं बल्कि बीजेपी ने लगवाए हैं। खास बात ये कि पोस्टर में निवेदक के तौर पर बीजेपी दिखाई नहीं देती, लेकिन शिवराज सरकार की उपलब्धियों का बखान करते पोस्टर की इबारत... बेशक बीजेपी की ही है। जिस एमपी ने थोक के भाव मे हुए दलबदल के साथ राजनीति का नया प्रयोग देखा था, उसी एमपी में विपक्षी दल के नेता के स्वागत में भी राजनीति का ये प्रयोग एकदम नया और अनोखा है। प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए, आप मध्यप्रदेश में है... यहां बेरोजगारों को भत्ते का झांसा नहीं दिया जाता, यहां योजनाएं बंद नहीं बेहतर हो रही हैं, यहां अब बेटियां बोझ नहीं देवियां हैं और यहां लाड़ली बहना को एक हजार रुपए मिल रहे हैं।



प्रियंका गांधी को मुस्कुराने की वजह भी बताई: ग्वालियर में प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें अलग-अलग पोस्टर में प्रियंका गांधी को मुस्कुराने की वजह भी बताई गई है। हर पोस्टर शिवराज सरकार की एक उपलब्धि का बखान करता है। मिसाल के तौर पर एक पोस्टर में कहा गया कि "प्रियंका मुस्कुराइए, आप मध्य प्रदेश में है जहां 45 लाख लाड़ली लक्ष्मी हैं और लाड़ली बहना को 1000 रुपए मिल रहे है।" दूसरे पोस्टर में किसानों के मुद्दे को उठाते हुए बताया गया है कि "किसानों को कर्जमाफी का झांसा नहीं, ऋण ब्याज माफी का पैसा सरकार दे रही है।" इसी तरह एक अन्य पोस्टर में बताया गया है कि "प्रियंका जी मुस्कुराइए, मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है, अब यहां विकास दर 19.76% है।"

इसके अलावा नौजवानों को लक्ष्य करके तैयार किए गए पोस्टर में कहा गया है कि "बेरोजगारी भत्ता का झांसा नहीं, बल्कि सीखो कमाओ योजना है। योजनाएं बंद नहीं बेहतर हो रही है।" इन्हीं में से एक पोस्टर में बताया गया है कि "एमपी में बिटिया बोझ नहीं देवियां हैं, लाड़ली लक्ष्मी योजना से लखपति बेटी पैदा हो रही है। साथ ही बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे हैं।"

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :