🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

रेरा की आपत्ति के बाद सरकार ने दी विकासकर्ता को राहत

👤
prativad
👁 954 व्यूज
📍 भोपाल
रेरा की आपत्ति के बाद सरकार ने दी विकासकर्ता को राहत
अब सम्पत्ति के विक्रय के मुख्त्यारनामा पर सिर्फ एक हजार की स्टाम्प ड्यूटी लगेगी
23 जुलाई 2023। राज्य सरकार नें रेरा की आपत्ति के बाद नया प्रावधान कर अनुबंध के अनुसार भूमि का विकास करने वाले डेवलपर को राहत प्रदान की है। विकास अनुबंध के अनुसार, अब डेवलपर को सम्पत्ति के विक्रय हेतु बनाये मुख्त्यारनामा पर सिर्फ एक हजार रुपये स्टाम्प ड्यूटी देनी होगी जो कि पहले कुल सम्पत्ति की कीमत के पांच प्रतिशत के बराबर लगती थी। इस संबंध में वाणिज्यिक कर विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

दरअसल, वर्तमान में बिल्डर, भूमि स्वामियों से अनुबंध कर उनकी भूमि का विकास करते हैं। यदि अनुबंध है कि विकास के बाद 30 प्रतिशत भवन भूमि स्वामी को दिये जायेंगे और शेष सत्तर प्रतिशत भवन बिल्डर अन्य को बेच सकेगा, तो डेवलपर सिर्फ एक हजार रुपये के स्टाम्प पर मुख्त्यारनामा बनाकर इन भवनों को बेच सकेगा। दरअसल, रेरा ने आपत्ति की थी जब विकास अनुबंध होता है उस समय भूमि पर भवन नहीं बने होते हैं, ऐसे में डेवलपर को कैसे सम्पत्ति विक्रय करने का अधिकार पहले से ही हो सकता है। इसी कारण से अब राज्य सरकार ने रास्ता निकाल कर मुख्त्यारनामा पर स्टाम्प ड्यूटी एक हजार नियत कर इसका निराकरण कर दिया है।

- डॉ. नवीन जोशी


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :