🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

अपमानित हो रही हैं कई द्रोपतियाँ श्रीकृष्ण बनकर उन्हें बचा लो - डॉ .यादव

👤
Digital Desk
👁 2289 व्यूज
📍 भोपाल
अपमानित हो रही हैं कई द्रोपतियाँ श्रीकृष्ण बनकर उन्हें बचा लो - डॉ .यादव
इंटरनेशनल सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव (अमन गांधी) ने मणिपुर के हृदयविदारक और पीड़ादायक वर्तमान हालात से दुखी होकर देश के प्रधनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को PMO की ईमेल पर स्वलिखित कविता भेजकर कविता के माध्यम से मणिपुर बचाने की प्रार्थना की हैं

डॉ. यादव द्वारा लिखी पीड़ादायक कविता इस प्रकार हैं

मणिपुर में लगी आग
इंसानियत को जला रहीं
हैवानियत से भरा चेहरा
इंसानों का दिखा रहीं

नफ़रत में अंधे,खूनी दरिंदे
हिंसा का तांडव कर रहे हैं
तेरे मेरे अहंकार की खातिर
जातिगत संघर्ष में मर रहे हैं

निर्वस्त्र और अपमानित नारी
खून के आँशु रो रही हैं
कई मौत के मुँह मे समा गई
कई कृत्य घिनोने सह रही हैं

हिंसा में पागल हैं कायर
भूल गये मर्यादा सारी
खून के बदले अगर बहेगा खून
तो मिट जायेंगी दुनियां सारी

मणिपुर की आबो हवा में
ज़हर से भरी,आँधी चल गई है
साज़िशो से भरी ख़ूनी फ़िज़ा में
राजनीति की बदबू भर गई हैं

मणिपुर में जो लगी है आग
उससे लगा हैं,देश पर दाग
आग लगाने वाले,देश के होते है गद्दार
ग़द्दारी में माहिर,कुछ नेता भी हैं जिम्मेदार

मणिपुर की हिंसा में हैं
देश के दुश्मन का भी हाथ
भारत को खंडित करने को
हिंसावादियों का देता है साथ


मणिपुर की आग की लपटें
देशहित में बुझा दो सब
देश एक है एक ही रहेगा
दुश्मनों यह दिखला दो अब

मणिपुर के खिलाड़ियों ने
विश्व में किया हैं देश का नाम
मेरीकॉम हो या मीराबाई चानू
अनगिनत हैं ऐसे नाम

मणिपुर में रहने वालों
नारियो की लाज़ बचालो
हैवानियत का लगा है दाग
इंसानियत से उसे मिटा दो

'चीरहरण' नारी का जब होता
लोकतंत्र और न्याय भी रोता
भारत में नारी को सुरक्षा और सम्मान चाहिए
भारत में,महाभारत का, श्रीकृष्ण जैसा भगवान चाहिए

देश के हाक़िम से हैं विनती
मोदीजी मणिपुर को बचालो
अपमानित हो रही कई द्रोपतियाँ
श्रीकृष्ण बनकर उन्हें बचालो

लेखक -
डॉ. महेश यादव ( अमन गांधी )
सोशल एक्टिविस्ट
Tags :