🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

राज्‍यसभा उप-निर्वाचन, 2016: नामजदगी के अंतिम दिन तक दाखिल किया गया मात्र एक नामांकन-पत्र

👤
वेब डेस्क
👁 18370 व्यूज
📍 भोपाल
राज्‍यसभा उप-निर्वाचन, 2016: नामजदगी के अंतिम दिन तक दाखिल किया गया मात्र एक नामांकन-पत्र
3 अक्‍टूबर, 2016, मध्‍यप्रदेश से राज्‍यसभा के रिक्‍त एक स्‍थान की पूर्ति हेतु उप-निर्वाचन के लिए नामजदगी के अंतिम दिन कोई नामांकन-पत्र दाखिल नहीं किया गया. अब तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित उम्‍मीदवार एल. गणेशन द्वारा 30 सितम्‍बर को अपना नामांकन-पत्र रिटर्निंग ऑफिसर ए. पी. सिंह के समक्ष दाखिल किया गया है. इस प्रकार एक मात्र नामांकन-पत्र मध्‍यप्रदेश विधान सभा भवन स्थित कार्यालय, रिटर्निंग ऑफिसर, राज्‍यसभा निर्वाचन, 2016 को प्राप्‍त हुआ है.



ज्ञातव्‍य है कि राज्‍यसभा की उक्‍त एक सीट के उप-निर्वाचन के लिए 26 सितम्‍बर, 2016 को अधिसूचना जारी हुई है. नामांकन प्रपत्रों की जांच 4 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 02:00 बजे से की जाएगी. जबकि नाम वापसी के लिए 6 अक्‍टूबर, 2016 को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय निर्धारित है.
Tags :