🔴 TRENDING NOW!
नंबर गेम में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में सबसे ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर जोड़े AI का खतरा ‘कोई झूठ नहीं’, सुरक्षा उपाय जरूरी: बिल गेट्स ने ट्रंप के रुख पर उठाए सवाल एआई दिग्गज हजारों सुरक्षा घटनाओं की जांच में जुटे, एजेंट्स के स्वायत्त व्यवहार ने बढ़ाई चिंता मध्य प्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि: यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है - कलेक्टर रोशन सिंह डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में 2027 के लिए सालाना प्राइस एडजस्टमेंट्स की घोषणा की लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे नेता प्रतिपक्ष, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- इस्तीफा दें राहुल गांधी US जूरी का बड़ा फैसला: Facebook ने डेटा प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स को गुमराह किया, 4.39 करोड़ उल्लंघन कृति सेनन ने उठाया महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा, कहा- बेटियां ऐसी दुनिया की हकदार हैं 'जिस घर में जन्मे, छोटे से बड़े हुए, खेले-कूदे...,' कहते-कहते भावुक हुए सीएम डॉ. यादव, अपने ही घर पर आखिर क्यों चलाई गैंती?

शहीदों के सम्मान में शुरू होगा 'मेरी माटी मेरा देश अभियान' प्रधानमंत्री मोदी

👤
prativad
👁 2621 व्यूज
📍 भोपाल
शहीदों के सम्मान में शुरू होगा 'मेरी माटी मेरा देश अभियान' प्रधानमंत्री मोदी
30 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को घोषणा की कि देश के शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता दिवस से पहले 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान शुरू किया जाएगा। आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 103वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने कहा कि हर जगह 'अमृत मोहत्सव' की गूंज है और 15 अगस्त पास ही है तो देश में एक और बड़ा अभियान शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा 'शहीद वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान शुरू होगा।' प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों की याद में पूरे भारत में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और लाखों ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी स्‍थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान के अंतर्गत देशभर में अमृत कलश यात्रा आयोजित की जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा 'देश के गांव-गांव से, कोने-कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर यह 'अमृत कलश यात्रा' देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी।' उन्होंने कहा कि कलश में आई माटी और पौधों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप 'अमृत वाटिका' का निर्माण किया जाएगा।

पीएम मोदी ने की ये अपील
पीएम मोदी ने आगे कहा 'यह अमृत वाटिका 'एक भारत-श्रेठ भारत का' भी बहुत ही भव्य प्रतीक बनेगी। मैंने पिछले साल लाल किले से अगले 25 वर्षों के अमृतकाल के लिए 'पंच प्रण' की बात की थी। 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान में हिस्सा लेकर हम इन 'पंच प्रणों' को पूरा करने की शपथ भी लेंगे।' प्रधानमंत्री ने देशवासियों से देश की पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को वेबसाइट 'युवा डॉट गॉव डॉट इन' पर अपलोड करने की अपील भी की।


Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :