🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

इटली के जोड़े ने की हिंदू रीति-रिवाज से शादी और स्थानीय लोग बने बाराती

👤
वेब डेस्क
👁 26680 व्यूज
📍 खजुराओ
इटली के जोड़े ने की हिंदू रीति-रिवाज से शादी और स्थानीय लोग बने बाराती
3 अक्टूबर 2016, इटली के एक युवक-युवती में पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ और जब दोनों का रिश्ता शादी की बात तक पहुंचा तो उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से सात जन्म में बंधने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने पैसे इकट्ठा किए और एमपी के खजुराओ पहुंचकर हमेशा के लिए एक हो गए.



इस कमाल की शादी में दूल्हा-दुल्हन के घरवाले शरीक नहीं हो सके, ऐसे में स्थानीय लोग ही परिवार बन विवाह में शरीक हुए.



दरअसल, एमपी के छतरपुर जिले के विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में विदेशी सैलानियों के शादी करने का चलन बढ़ गया है. स्पेन से भी एक जोड़ा खजुराहो पहुंचा और यहां पर रविवार को मतगेश्वर मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर पूरे विधि विधान के साथ शादी रचा ली. इस मौके पर दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे.



दूल्हे मस्सिमो और दुल्हन एलेओनोरा ने बताया कि वो एक-दूसरे के साथ काफी सालों से रिश्ते में हैं. दोनों में ही हिन्दू रीति-रिवाजों को लेकर खास आकर्षण था. ऐसे में उन्होंने जब शादी करने का मन बनाया तो इसके लिए भी उन्होंने भारत और हिन्दू विवाह के रीति-रिवाज को ही चुना.



वहीं मंदिर के पंडित अशोक मिश्रा का कहना है कि पिछले कुछ सालों में ऐसे सैलानियों की संख्या बढ़ गई है, जो खजुराहो शादी करने के लिए आते हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा ये पर्यटक हिन्दू विवाद के रीति रिवाजों से आकर्षित होकर कर रहे हैं.
Tags :