🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के शुल्क का निर्धारण अब एक कमेटी करेगी

👤
prativad
👁 1146 व्यूज
📍 भोपाल
कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित परीक्षाओं के शुल्क का निर्धारण अब एक कमेटी करेगी
2 अगस्त 2023। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने अधीन गठित राज्य कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व में नाम व्यापम था) द्वारा सरकारी भर्तियों हेतु आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदकों से लिये जाने वाले परीक्षा शुल्क के निर्धारण के संबंध में एक फीस निर्धारण समिति का गठन कर दिया है। यह समिति हर दो साल में परीक्षा शुल्क का पुनरीक्षण करेगी। इस समिति में मंडल का संचालक अध्यक्ष होगा जबकि संयुक्त नियंत्रक परीक्षा, नियंत्रक वित्त, मंडल द्वारा मनोनीत चार्टर्ड एकाउन्टेंट/कास्ट एकाउण्टेंट, मंडल के अध्यक्ष द्वारा मनोनीत मंडल का सदस्य, अपर मुख्य सचिव जीएडी एवं वित्त विभाग का प्रतिनिधि सदस्य होंगे। परीक्षा नियंत्रक इस समिति के सदस्य सचिव होंगे।

- डॉ. नवीन जोशी



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :