🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

मोदी और डोभाल युद्ध भड़काने वाले लोग हैं- दिग्विजय सिंह

👤
Digital Desk
👁 18458 व्यूज
📍 नई दिल्ली
मोदी और डोभाल युद्ध भड़काने वाले लोग हैं- दिग्विजय सिंह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को युद्ध भड़काने वाला व्यक्ति करार दिया. इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार और बीजेपी पर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी पीठ थपथपाने का भी आरोप लगाया.



कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक समाचार चैनल से कहा, "सेना की ओर से इस तरह के सर्जिकल स्ट्राइक पहले भी किए गए हैं. अंतर सिर्फ पीठ थपथपाने की इस हरकत और मीडिया में बयानबाजी का है. पहले ऐसा कभी नहीं हुआ, क्योंकि पहले के प्रधानमंत्री ने सोचा कि बेहतर है कि इन मुद्दों को सुरक्षा बलों के ऊपर छोड़ दिया जाए."



सिंह ने आगे कहा, "आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के नीचे के लोग अपनी पीठ थपथपा रहे हैं. मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल युद्ध भड़काने वाले लोग हैं."
Tags :