🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मप्र में होगा 4 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, मुख्यमंत्री चौहान से की उद्योगपतियों ने भेंट

👤
prativad
👁 854 व्यूज
📍 भोपाल
मप्र में होगा 4 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, मुख्यमंत्री चौहान से की उद्योगपतियों ने भेंट
रिलायंस, हेतिच इंडिया और पेप्सिको लगाएंगी उद्योग
बायो गैस, फर्नीचर फिटिंग्स और खाद्य प्र-संस्करण इकाईयां होंगी स्थापित

8 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हेतिच इंडिया और पेप्सिको इंडिया उद्योग समूह के प्रतिनिधियों ने भेंट की तथा प्रदेश में बायो गैस, फर्नीचर फिटिंग्स और खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उद्योगपतियों और निवेशकों का प्रदेश में स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रिलायंस लगाएगा कम्प्रेस्ड बायो गैस और बायो गैस सघनीकरण संयंत्र
मुख्यमंत्री चौहान को रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहान अंसारी तथा उपाध्यक्ष विवेक तनेजा ने बताया कि उनका समूह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगभग 1970 करोड़ रूपये के निवेश से 10 कम्प्रेस्ड बायो गैस और 15 बायो गैस सघनीकरण संयंत्र स्थापित कर जैव ऊर्जा क्षेत्र में प्रवेश का इच्छुक है। मुख्यमंत्री चौहान से रिलायंस के प्रतिनिधियों ने राज्य को होने वाले दीर्घकालिक लाभ और कम्पनी की अपेक्षाओं के संबंध में चर्चा की।

हेतिच इंडिया की फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में है विशेषज्ञता
मुख्यमंत्री चौहान से फर्नीचर हार्डवेयर उत्पादों के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली जर्मन कम्पनी हेतिच इंडिया के प्रबंध संचालक आंद्रे अकोल्ट ने भेंट कर पीथमपुर में 700 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित हो रही कम्पनी की नई इकाई की जानकारी दी। इकाई में लगभग 500 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा। कम्पनी द्वारा पीथमपुर में वर्ष 2020 में 300 करोड़ रूपए के निवेश से एक इकाई स्थापित की जा चुकी है, जिससे लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित हुआ है। हेतिच इंडिया इस इकाई का भी 270 करोड़ रूपए के निवेश के साथ विस्तार कर रही है। कब्जे (हिंज) बनाने की इस इकाई से भी लगभग 600 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा।

पेप्सिको उज्जैन में कार्बोनेटेट पेय इकाई स्थापित करने की इच्छुक
मुख्यमंत्री श्री चौहान से पेप्सिको इंडिया के प्रेसीडेंट श्री अहमद अल शेख, चीफ फाइनेंशियल ऑफीसर किशोर मित्रा और चीफ कार्पोरेट अफेयर्स सुश्री गरिमा सिंह ने भेंट की। पेप्सिको विश्वव्यापी उपस्थिति रखने वाली प्रमुख खाद्य और पेय कम्पनी है। पेप्सिको इंडिया लगभग एक हजार 155 करोड़ रूपए के निवेश के साथ विक्रम उद्योगपुरी उज्जैन में खाद्य प्र-संस्करण (कार्बोनेटेट पेय) इकाई स्थापित करने की इच्छुक है, जिसमें लगभग 150 लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे।



Madhya <br />
Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :