🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

सऊदी अरबः ईद से पहले मदीना मजिस्द के बाहर आत्मघाती हमला, 4 मरे!

👤
Admin
👁 19980 व्यूज
📍 1
सऊदी अरबः ईद से पहले मदीना मजिस्द के बाहर आत्मघाती हमला, 4 मरे!
सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में पैगंबर की मस्जिद के बाहर सोमवार देर रात आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

सऊदी अरब में एक साथ हुए कई हमलों को तीन आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया। देश में इस्लामिक स्टेट पहले भी घातक हमले कर चुका है। हालांकि आज के हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस्लाम के पवित्र स्थलों में से एक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती विस्फोट किया गया। इसी स्थान पर मुहम्मद साहब को दफनाया गया था।

सूत्रों के अनुसार इसके अलावा एक अन्य शहर कातिफ में भी मस्जिद के पास हमला हुआ लेकिन वहां कोई आम नागरिक हताहत नहीं हुआ। उस क्षेत्र में शिया मुसलमान बड़ी संख्या में रहते हैं। मौके पर मानव अंग बिखरे थे, जिसे आत्मघाती हमलावर का बताया जा रहा है।

वहीं इससे पहले सुरक्षा बलों की चौकसी के चलते सऊदी अरब के दूसरे सबसे बड़े शहर जेद्दाह में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर आत्मघाती हमला नाकाम हो गया। हमले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक संदेश में अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हालांकि वर्ष 2014 से सऊदी अधिकारियों और अल्पसंख्यक शियाओं को कई बार निशाना बनाया जा चुका है। हमलों की जिम्मेदारी आइएस लेता रहा है। एक दशक पहले तक अलकायदा के निशाने पर पश्चिमी देश रहे। उसने 2004 में जेद्दाह में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया था। इसमें नौ लोग मारे गए थे।
Tags :