🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

भाजपा ने की प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं की क्राइम ब्रांच में शिकायत

👤
prativad
👁 816 व्यूज
📍 भोपाल
भाजपा ने की प्रियंका गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं की क्राइम ब्रांच में शिकायत
पार्टी नेताओं ने कहा फर्जी पत्र प्रचारित कर कांग्रेस नेता भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे

12 अगस्त 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेताओं द्वारा षडयंत्र पूर्वक किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर जनता को भ्रमित करने और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की छवि धूमिल किए जाने पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्राइम ब्रांच भोपाल पहुंचकर प्रियंका गांधी, कमलनाथ, जयराम रमेश, अरूण यादव सहित कांग्रेस नेताओं के विरूद्ध शिकायत करते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।

गत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मध्यप्रदेश ठेकेदार संघ द्वारा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को पत्र लिखकर शिकायत की गयी थी। प्रदेश में 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। उक्त पत्र में शिकायतकर्ता ज्ञानेन्द्र तिवारी एवं पता बंसत विहार कालोनी लश्कर ग्वालियर दिया गया है। उक्त नाम का न कोई संघ है और न ही कोई व्यक्ति है। शिकायतकर्ता का पता भी झूठा है। यह पत्र पूरी तरह निराधार और फर्जी है। फर्जी पत्र के माध्यम से भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की सोची समझी साजिश है। इस पत्र को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अरूण यादव, शोभा ओझा सहित अन्य नेताओं ने अपने ट्वीटर हैंडल से प्रचारित कर जनता में भ्रम का वातावरण पैदा किया, जो कि अपराध की श्रेणी में आता है। कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कृत्य की शिकायत क्राइम ब्रांच से भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गयी।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी, श्री कृष्णमोहन सोनी, श्री सुनील पाण्डे, श्री हीरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री राहुल राजपूत, श्री अनिल अग्रवाल, श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित पदाधिकारी शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत करते हुए कठोर कार्यवाही करने की मांग की।






Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com









Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com



Tags :