🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

कांग्रेस झूठे पत्रों के सहारे कर रही प्रचार, मुख्यमंत्री शिवराज की दो टूक

👤
prativad
👁 948 व्यूज
📍 भोपाल
कांग्रेस झूठे पत्रों के सहारे कर रही प्रचार, मुख्यमंत्री शिवराज की दो टूक
12 अगस्त 2023। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर झूठे पत्र के सहारे प्रचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे पत्रों को जारी करके लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने अपने काम के दम पर खड़ा होना चाहिए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सकारात्मकता, विकास और जनकल्याण के मामले में भाजपा का सामना नहीं कर सकती, इसलिए सोशल मीडिया पर झूठ और भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने एक झूठे पत्र को ट्वीट किया, जो मध्य प्रदेश की सरकार को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस हरकत से पूरा मध्य प्रदेश शर्मिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना असली चरित्र दिखाया है, जो झूठ और भ्रम फैलाने वाला है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस की निकृष्टता देखिए, कांग्रेस ने साजिश के तहत यह फर्जी लेटर मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के अपने वरिष्ठ नेताओं से ट्वीट कराया। कांग्रेस नेताओं ने न केवल झूठ का सहारा लिया, बल्कि 50 प्रतिशत कमीशन वाली झूठी चिट्ठी को प्रियंका गांधी, कमलनाथ समेत सभी नेताओं ने ट्वीट भी किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कैसा दुष्प्रचार करती है उसका एक उदाहरण है, यह फर्जी पत्र।

वायरल लेटर जब मेरे हाथ में आया तो...
सीएम ने कहा लघु एवं मध्यम श्रेणी, संविदाकर्मी संघ रसद विहार कॉलोनी लश्कर ग्वालियर मध्य प्रदेश का वायरल लेटर जब मेरे हाथ में आया तो, मैंने पूरे इंटेलिजेंस को लगाया और कहां इसको ढूंढो कहां है..?, लेकिन आश्चर्य की बात है पूरा ढूंढ लेने के बाद न तो यह पता कहीं मिला, ना ही कहीं चिट्ठी भेजने वाला आदमी मिल रहा है और ना ही इसका कोई अस्तित्व है, लेकिन कमल नाथ से लेकर प्रियंका गांधी तक पूरे कांग्रेसी झूठे प्रचार में मस्त है।



मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक झूठे पत्र को ट्वीट किया है, जिसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इस पत्र को लोगों के बीच फैलाने के लिए एक रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सकारात्मकता, विकास और जनकल्याण के मामले में भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती है, इसलिए यह झूठ फैला रही है।





Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :