🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

अब बिना विजीलेंस क्लीयरेंस के विदेश नहीं जा पायेंगे आईएएस

👤
वेब डेस्क
👁 17796 व्यूज
📍 भोपाल
अब बिना विजीलेंस क्लीयरेंस के विदेश नहीं जा पायेंगे आईएएस
4 अक्टूबर 2016, अब राज्य सरकार के विभागों में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बिना विजीलेंस क्लीयरेंस के विदेश यात्रा पर नहीं जा पायेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को हिदायत जारी कर दी है।



हिदायत में कहा गया है कि यह तथ्य संज्ञान में आया है कि भाप्रसे के अधिकारियों द्वारा की गई कुछ विभागीय विदेश यात्राओं के बारे में संबंधित प्रशासकीय विभागों द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विजीलेंस संबंधी जानकारी प्राप्त किये बिना ही सीएम समन्वय में अनुमोदन प्राप्त कर विदेश यात्राओं की स्वीकृति जारी की गई है।



हिदायत में आगे कहा गया है कि इसलिये अब विभागीय प्रयोजनों से की जाने वाली विदेश यात्राओं के प्रस्ताव वित्त विभाग/सार्वजनिक उपक्रम विभाग एवं तत्पश्चात सीएम समन्वय में अनुमोदन के लिये प्रस्तुत करते समय प्रशासकीय विभाग संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा पिछले 3 वर्षों में किये गये विदेश भ्रमण की जानकारी निर्धारित प्रारुप के अनुसार नस्ती पर अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करेंगे। भाप्रसे के अधिकारियों के ऐसे प्रकरणों में सामान्य प्रशासन विभाग की कार्मिक शाखा से इन अधिकारियों का विजीलेंस स्टेटस प्राप्त कर तब ही प्रशासकीय विभाग सीएम समन्वय में अनुमोदन प्राप्त कर तब यात्रा संबंधी आदेश जारी करेंगे।



यह रहता है विजिलेंस स्टेटस :

विजिलेंस स्टेटस एक फार्म रहता है जिसे विदेश यात्रा पर जाने वाले अधिकारी को स्वयं भरना होता है। इसमें उल्लेख रहता है कि उनके खिलाफ कोई शिकायत/विभागीय जांच/लोकायुक्त प्रकरण/न्यायालयीन प्रकरण/ईओडब्ल्यु प्रकरण/अनधिकृत अनुपस्थिति प्रकरण लंबित नहीं है।



- डॉ नवीन जोशी
Tags :