🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

चम्बल सेंचुरी के डिनोटिफाई एरिया में रेत खनन का रास्ता साफ नहीं हुआ

👤
prativad
👁 1387 व्यूज
📍 भोपाल
चम्बल सेंचुरी के डिनोटिफाई एरिया में रेत खनन का रास्ता साफ नहीं हुआ
17 अगस्त 2023। स्थानीय निवासियों को उनकी आजीविका के लिये रेत आपूर्ति की व्यवस्थाओं हेतु राज्य सरकार ने सात माह पहले मुरैना वनमंडल में स्थित राष्ट्रीय चम्बल सेंचुरी का कुछ हिस्सा डिनोटिफाई किया, परन्तु इसके बाद इको सेंसेटिव जोन खत्म करने का प्रस्ताव बना, लेकिन इसके बावजूद वहां रेत खनन का रास्ता साफ नहीं हुआ है।

राज्य सरकार ने 31 जनवरी 2023 को चम्बल सेंचुरी में 207.049 हैक्टेयर क्षेत्र डिनोटिफाई किया है। इसके बाद मुरैना डीएफओ की आपत्ति आई कि सेंचुरी की सीमा से एक किमी बाहर का क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन है तथा इसमें रेत का खनन नहीं हो सकता है। इस पर तय हुआ कि इको सेंसेटिव जोन को खत्म किया जाये और राज्य के पर्यावरण विभाग के माध्यम से इसका प्रस्ताव केंद्र की स्वीकृति हेतु भेजा गया। परन्तु अब केंद्र ने कहा है कि पहले इको सेंसेटिव जोन की सीमा तो तय करें। दरअसल, चम्बल सेंचुरी से रेत खनन के लिये जो तीन अलग-अलग हिस्से डिनोटिफाई किये गये हैं, वे सेंचुरी की सीमा पर न होकर अंदर स्थित हैं। वन कानूनों के अनुसार, वन क्षेत्र में मार्ग बनाकर रेत का परिवहन नहीं किया जा सकता है। इसलिये अब, रेत खनन के बाद सेंचुरी के वन क्षेत्र में मार्ग बनाने की स्वीकृति केंद्र से लेना होगी। अन्यथा डिनोटिफाई हिस्सों में रेत का खनन तो हो जायेगा परन्तु उसे वहां से परिवहन कर नहीं ले जाया जा सकेगा।

- डॉ. नवीन जोशी







Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, prativad, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com


Tags :