🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

हॉट पैंट में मलाइका

👤
Digital Desk
👁 18642 व्यूज
📍 Mumbai
हॉट पैंट में मलाइका
मलाइका 43 की हो चुकी हैं, मगर इस उम्र में भी ये जलवा वाकई में काबिल-ए-तारीफ तो है।

जब फैशन व स्टाइल की बात हों तो कोई भी मलाइका अरोड़ा का नाम लेने से नहीं चूक सकता, उस पर से उनका हॉट फिगर। हाल ही में वो बांद्रा में नजर आईं और स्टाइलिश शर्ट के साथ हॉट पैंट में बेहद कूल दिखीं। वहीं काला चश्मा और भी कहर ढा रहा था।



पैपराजियों को जैसे ही मौका मिला, उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। मलाइका ने भी उन्हें निराश नहीं किया, हाथ हिलाकर हाय-हैलो किया। वो 43 की हो चुकी हैं, मगर इस उम्र में भी ये जलवा वाकई में काबिल-ए-तारीफ है।



वैसे आपको बता दें कि मलाइका की पर्सनल लाइफ कुछ ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका और अरबाज खान का झगड़ा खुलकर सामने आ गया।



दरअसल, पहले मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'अगर आप किसी को ज्यादा मौके देते हो, तो वह आपको कम सम्मान देना शुरू कर देता है। वह आपके द्वारा निधारित किए गए मापदंड को नजरअंदाज करना शुरू कर देता है, क्योंकि वह जानता है कि एक और मौका उसे मिलेगा। उसे आपको खोने का डर नहीं लगता, क्योंकि उसे लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ेगा। चीजें पहले की तरह चलती रहेंगी। वह कंफर्टेबल हो जाता है, क्योंकि उसे पता है कि माफी मिल जाएगी। किसी भी शख्स को अपनी बेइज्जती करने के लिए कंफर्टेबल ना होने दें।'



अब ऐसा लगता है कि मलाइका के इस पोस्ट ने अरबाज को अनकंफर्टेबल कर दिया। इसलिए उन्होंने तुरंत मलाइका के पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं कितना शक्तिशाली हूं। मैंने एक ऐसे शख्स को माफ किया, जिसे अपनी गलती का अहसास नहीं है और जिसने मुझसे अभी तक माफी भी नहीं मांगी है।' वहीं मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ में भी फिलहाल कुछ नहीं चल रहा है। इससे पहले वो अरबाज के साथ ही एक रियलिटी शो होस्ट करती दिखी थीं, मगर आपसी विवाद के चलते बीच में ही यह शो छोड़ दिया था।



Tags :