🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

मोदी और शिवराज जैसा करिश्माई नेता किसी दल में नहीं- नंदकुमारसिंह चौहान

👤
वेब डेस्क
👁 17831 व्यूज
📍 खरगोन
मोदी और शिवराज जैसा करिश्माई नेता किसी दल में नहीं- नंदकुमारसिंह चौहान
अक्टूबर 4, 2016, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने खरगौन में जिला व नगर मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं जो हमें देश-प्रदेश में नरेंद्र मोदी व शिवराजसिंह चौहान जैसे नेता मिले हैं। मोदीजी न सिर्फ देश के नेता है बल्कि वैश्विक नेता है जिन्होंने अपने काम के दम पर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नापाक पाकिस्तान को उरी हमले का ऐसा करारा जवाब दिया है कि पाकिस्तान अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। भारत ने सार्क सम्मेलन का बहिष्कार किया तो अन्य देश ने भी सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया। यह मोदी जी के कुशल नेतृत्व की परिणाम है कि आज सभी देश भारत के साथ कार्य करें और जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।



श्री चौहान ने नवगठित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान कर उन्हें राष्ट्र व संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज पं. दीनदयालजी उपाध्याय की जन्म शताब्दी को हमारे केन्द्रीय नेतृत्व ने गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीबों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी है जो राष्ट्र के लिए कार्य करती है। जिसका लक्ष्य पहले भारत माता, फिर दल व अंतिम में परिवार के लिए कार्य करना है। श्री चैहान ने आगामी चुनावों में पार्टी को समस्त विधानसभा सीटें जिताने के लिए अभी से जुट जाने का आव्हान करते हुए कहा कि जिले में बीते चुनावों में जो खोया उसका चिंतन, विश्लेषण करना चाहिए। संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता नवीन ऊर्जा व ताकत के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे।

Tags :