🔴 TRENDING NOW!
सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक मध्यप्रदेश का चारों ओर होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन ने डेवलमेंट के लिए मंजूर किए 13 हजार 790 करोड़ रुपये ISRO का फ्री AI/ML कोर्स: 4 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें आवेदन का तरीका सीएम डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता 'सीसीबी-2', कहा- यह कदम हमारी "जियो और जीने दो" की भावना दिखाता है तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोई बनेगा सीए-कोई वकील-कोई शुरू करेगा स्टार्टअप, बच्चों से इंप्रेस सीएम डॉ. मोहन ने 7400 से ज्यादा छात्रों को दी स्कूटी

WhatsApp पर चल रहा नया स्कैम, कैसे रहें सुरक्षित?

👤
prativad
👁 1432 व्यूज
📍 भोपाल
WhatsApp पर चल रहा नया स्कैम, कैसे रहें सुरक्षित?
WhatsApp पर एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें ठग लोगों को फर्जी नौकरी का वादा कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। इस स्कैम में, ठग लोगों को US की किसी कंपनी से जुड़ा होने का दिखावा करते हैं और उन्हें एक अच्छा पैकेज वाला ऑफर देते हैं।

स्कैम करने वाले अक्सर अमेरिकी नंबरों से कॉल या मैसेज करते हैं। वे लोगों को कॉल पर या मैसेज में खुद को किसी बड़ी कंपनी का अधिकारी बताते हैं और व्यक्ति से काम से जुड़ी बात करने की इजाजत मांगते हैं।

पिछले महीने भारत में भी कई लोगों को इसी तरह के स्कैम का शिकार होना पड़ा था। इसके बाद, WhatsApp ने ऐसे नंबरों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।

खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये करें:
किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी पहचान को अवश्य वेरिफाई करें।
WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन रखें, जैसे 2FA, साइलेंट कॉल फ्रॉम अननोन नंबर आदि।
अगर आपको किसी विदेशी नंबर से कॉल आती है तो उसे न उठाएं और न ही मैसेज का रिप्लाई या लिंक पर क्लिक करें। ऐसे नंबरों को तुरंत रिपोर्ट और ब्लॉक करें।

WhatsApp ने जारी की सुरक्षा चेतावनी
WhatsApp ने इस स्कैम के बारे में एक सुरक्षा चेतावनी भी जारी की है। कंपनी ने कहा है कि वह इस तरह के स्कैम को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।

WhatsApp ने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस तरह के स्कैम से सावधान रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी पहचान को अवश्य वेरिफाई करें।
Tags :