🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

सिंधिया को दिखाये काले झंडे फिर बोले कांग्रेस नेता- 'कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करेंगे तो यही होगा'

👤
Digital Desk
👁 17838 व्यूज
📍 भोपाल
सिंधिया को दिखाये काले झंडे फिर बोले कांग्रेस नेता- 'कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करेंगे तो यही होगा'
5 अक्टूबर 2016, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाए जाने पर उनकी ही पार्टी के नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि बड़े नेता, छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती रहेगीं तो यही होगा.



दिग्विजय सिंह शासनकाल में मंत्री रहें सज्जन सिंह वर्मा का ने राजधानी भोपाल में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए यह बयान दिया हैं.



उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुरैना जिले में सिंधिया को काले झंडे दिखाए गए थे और उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी. युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही यह विरोध प्रदर्शन किया था.



पीसीसी चीफ पर भी निशाना

कमलनाथ कैंप के करीबी मानें जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने कार्यसमिति की बैठक से बड़े नेताओं की दूरी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पीसीसी चीफ की आवाज में दम होना चाहिए, तब बड़े नेता आते हैं.



उन्होंने कहा कि यह सवाल अध्यक्ष और संगठन प्रभारी से पूछा जाना चाहिए कि बैठक में बड़े नेता शामिल क्यों नहीं हुए.
Tags :