🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले आज के 'जयचंद' : शिवराज सिंह

👤
वेब डेस्क
👁 18053 व्यूज
📍 भोपाल
सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले आज के 'जयचंद' : शिवराज सिंह
भोपाल 5 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर विरोधी दलों द्वारा उठाए गए सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है.



उन्होंने कहा कि अपने प्राणों की बाजी लगा कर भारतीय सेना के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किए. सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले आज के 'जयचंद' हैं.



मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उनके ट्वीट कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने के बाद आए हैं. चौहान ने अपने ट्वीट में इन नेताओं को आज का 'जयचंद' बताया है.



चौहान ने एक ट्वीट में कहा, 'आज के इन जयचंदों से आग्रह करता हूं कि देश की सुरक्षा और सेना की कार्रवाई जैसे मुद्दों को राजनीति से अलग रखें. यह देशहित का मामला है.'



उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'उड़ी हमले के बाद देश के वीरों ने पीओके में अपनी वीरता का परिचय देते हुए आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया.'

मुख्यमंत्री ने सेना के त्याग का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारी सेना के जवान नि:स्वार्थ भाव से देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं. राष्ट्र के इन प्रहरियों पर पूरे देश को गर्व है.



- डॉ नवीन जोशी
Tags :