🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में नहीं डाली जा रही हितग्राही की समग्र आईडी

👤
prativad
👁 790 व्यूज
📍 भोपाल
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में नहीं डाली जा रही हितग्राही की समग्र आईडी
3 सितंबर 2023। केंद्र सरकार द्वारा राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में हितग्राही की नौ अंको वाली समग्र आईडी नहीं डाली जा रही है जिससे हितग्राही की ट्रेकिंग नहीं हो पा रही है और डबल भुगतान की स्थिति बन रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के ऐसे सदस्य जिसकी

प्राकृतिक/अप्राकृतिक मृत्यु हो जाने पर पीडि़त परिवार को सामाजिक सुरक्षा प्रदान के उद्देश्य से 20 हजार रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है।
सामाजिक न्याय संचलनालय ने अपने सभी जिला संयुक्त/उप संचालकों को निर्देश जारी कर कहा है कि एक्त योजना में भुगतान बैंक प्रणाली की डीजीएफएमएस से किया जाता है, परन्तु समीक्षा में पाया गया है कि जिलों द्वारा भुगतान करने हेतु आवेदक का पंजीयन बैंक प्रणाली की डीजीएफएमएस पर किया जाता है तो उसमें आवेदक की नौ अंकों की समग्र आईडी को स्टेट स्पेसिफिक आईडी में दर्ज नहीं किया जा रहा है जिससे प्रकरणों की ट्रेकिंग में असुविधा हो रही है तथा दोहरे भुगतान की स्थिति भी बन

रही है। इसलिये समग्र आईडी को अनिवार्य रुप से डाला जाये अन्यथा दोहरे भुगतान की जवाबदारी जिले के संयुक्त/उप संचालक की होगी। अभी तक उक्त योजना में कुल 3 हजार 926 व्यक्तियों को डीजीएफएमएस प्रणाली से भुगतान किया गया है जिसमें से 839 प्रकरणों में समग्र आईडी दर्ज नहीं है।


- डॉ. नवीन जोशी

Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com, mpinfo

Tags :