🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर बनाने की योजना: जनसंपर्क मंत्री शुक्ल

👤
prativad
👁 1341 व्यूज
📍 भोपाल
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर बनाने की योजना: जनसंपर्क मंत्री शुक्ल
जनसंपर्क मंत्री ने किया वाटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण तथा रेप्टाईल पार्क का शिलान्यास
3 सितंबर 2023। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क और पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मुकुंदपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी में वाटरफ्लाई पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेप्टाईल पार्क का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मंत्री शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग के विशेषज्ञ लगातार प्रयास कर रहे हैं।

मंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी। तब से लगातार इसका विकास और विस्तार किया जा रहा है। इसमें लगभग 250 वन्य प्राणी हैं। आज वाटरफ्लाई पार्क का शुभारंभ किया गया है, जो विश्व स्तरीय है। इसके साथ ही रेप्टाईल पार्क निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया गया है।

मंत्री शुक्ल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माण के बाद विंध्य में 46 सालों के बाद सफेद बाघों की वापसी हुई। इसके विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

समारोह में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि व्हाइट टाइगर सफारी विंध्य क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपना स्थान बना चुका है। इसे बनाने में मंत्री शुक्ल और प्रदेश की सरकार का विशेष योगदान रहा है। व्हाइट टाइगर सफारी में पर्यटकों की संख्या तथा आय में दिनों-दिन वृद्धि हो रही है। आज तितली घर के शुभारंभ तथा एक नए सफेद बाघ की प्राप्ति के रूप में इसे दो उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

व्हाइट टाइगर सफारी के संचालक सूरज सिंह सैयाम ने कहा कि इसमें प्रस्तावित 40 में से 34 बाड़ों का निर्माण पूरा हो गया है। शेष कार्यों का तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। व्हाइट टाइगर सफारी प्राकृतिक वातावरण में निर्मित विश्व का सबसे सुंदर प्राणी उद्यान है।

समारोह में नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, विवेक दुबे, मुख्य वन संरक्षक राजेश राय, जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, डीएफओ रीवा अनुपम शर्मा, डीएफओ सतना विपिन पटेल तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु:
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को सफेद बाघों का ब्रीडिंग सेंटर बनाया जाएगा।
व्हाइट टाइगर सफारी में वाटरफ्लाई पार्क और रेप्टाईल पार्क का निर्माण किया जाएगा।
व्हाइट टाइगर सफारी में लगभग 250 वन्य प्राणी हैं।
व्हाइट टाइगर सफारी विंध्य क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन स्थल है।



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, व्हाइट टाइगर सफारी, जनसंपर्क तथा पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :