🔴 TRENDING NOW!
एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया समीरा रेड्डी के साथ हॉर्लिक्स ने रोजमर्रा के पोषण में प्रोटीन की जरूरत पर डाला जोर, लॉन्च किया हॉर्लिक्स प्रोटीन पाउडर ब्लैक होल के शक्तिशाली जेट से बदल सकता है आकाशगंगाओं का भविष्य, भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा अहम संकेत ‘आपके मज़ेदार ट्रॉल्स का भी मज़ा लिया’: ‘द पैराडाइज़’ की मिली-जुली प्रतिक्रिया पर नानी ने कही ये बात केंद्रीय मंत्री गडकरी-सीएम डॉ. यादव ने जनता को दी बड़ी सौगात, अब आप कर सकेंगे सरकार की बसों में 'लग्जरी' सफर सीतारमण ने ग्लोबल टैक्स नियमों में BRICS की बड़ी भूमिका की वकालत, भारत ने दो नए वर्किंग ग्रुप का प्रस्ताव रखा राधिका आप्टे का खुलासा: लीक हुई निजी फुटेज के बाद 4 दिनों तक घर से नहीं निकलीं भारत का KAL Drone: 1,000 KM तक की रेंज, पोखरण में स्वदेशी Long-Range Attack Drone का परीक्षण भारतीय संस्कृति-जीवनशैली में आयुर्वेद सदियों से समाहित है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव MP पुलिस के नए सोशल मीडिया नियम: वर्दी में रील्स और गोपनीय जानकारी शेयर करने पर रोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की मेडिकल काउंसलिंग की समीक्षा

👤
वेब डेस्क
👁 17782 व्यूज
📍 भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की मेडिकल काउंसलिंग की समीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के दिये निर्देश



अक्टूबर 5, 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. और बी.डी.एस. की सीटों पर दाखिले के लिये चल रही काउंसलिंग के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पालन में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करवायें ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। उन्होंने अदालत के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये।



श्री चौहान ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और इसके लिये निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करें।



इस अवसर पर मुख्य सचिव अंटोनी डि सा, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अशोक वर्णवाल, एम.पी.एस.ई.डी.सी. के प्रबंध संचालक एम. सेलवेन्द्रन और संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ जी.एस.पटेल उपस्थित थे।
Tags :