🔴 TRENDING NOW!
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भोपाल में मलेशिया ने कोरिया को हराया, जापान की चीन पर लगातार तीसरी जीत श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में ‘न्याय की पुनर्कल्पना’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ दुनिया के 20 से अधिक देशों में साइबर हमला, 10 लाख से ज्यादा क्रेडिट और डेबिट कार्ड का डेटा चोरी आरएनटीयू में गूगल एआई एजुकेटर सीरीज वर्कशॉप का आयोजन, 200 से अधिक शिक्षकों ने सीखे गूगल के एआई टूल्स ‘सा रे गा मा पा’ के टॉप 10 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस, म्यूज़िकल सरप्राइज़ और यादगार पलों से सजेगा वीकेंड अमेरिकी बैंकों में AI एजेंटों की अनधिकृत घुसपैठ का संदेह, OpenAI के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू भोपाल पुलिस थाने के कंप्यूटर पर साइबर हमला, MP-CERT ने हैकरों को दी मात बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने कूनो में चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म, भारत में चीतों की संख्या बढ़कर हुई 62 2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार

राज्य योजना आयोग अब बना नीति आयोग

👤
prativad
👁 1194 व्यूज
📍 भोपाल
राज्य योजना आयोग अब बना नीति आयोग
8 सितंबर 2023। राज्य सरकार ने तीन साल पहले 20 फरवरी 2020 को जारी उस अधिसूचना में संशोधन कर दिया है जिसमें मप्र राज्य नीति एवं योजना आयोग के गठन के प्रावधान हैं।

संशोधन के अनुसार, अब यह आयोग मप्र राज्य नीति आयोग कहलायेगा जबकि आयोग के सदस्य सचिव अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी कहलायेंगे। आयोग की संरचना यानि सेटअप भी केंद्र सरकार के नीति आयोग की तरह होगा। इस सेटअप के अनुसार, मुख्यमंत्री आयोग के अध्यक्ष, योजना मंत्री एवं वित्त मंत्री उपाध्यक्ष, अटल सुशासन स्कूल के उपाध्यक्ष पदेन उपाध्यक्ष, सीएम द्वारा मनोनीत तीन विशेषज्ञ अंशकालीन सदस्य तथा मुख्य सचिव, एसीएस वित्त, एसीएस योजना, सीईओ अटल स्कूल सदस्य होंगे।

- डॉ. नवीन जोशी




Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, प्रतिवाद, MP News, Madhya Pradesh News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Tags :